ब्रेकिंग
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता गिरफ्तार, 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गये

DESK: ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित बयान देने के आरोप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रायपुर के डीडी नगर थाने में

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता गिरफ्तार, 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गये
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित बयान देने के आरोप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रायपुर के डीडी नगर थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। रायपुर पुलिस ने नंद कुमार बघेल को आगरा से गिरफ्तार किया। जिसके बाद उन्हें रायपुर की अदालत में पेश किया गया। नंद कुमार बघेल के अधिवक्ता गजेंद्र सोनकर ने बताया कि उन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 


लखनऊ में नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद इस समाज के लोगों में आक्रोश था। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सीएम के पिता लगातार विवादित बयान देते रहे हैं। 


यूपी चुनाव से पहले ब्राह्मणों के खिलाफ बयान देकर उन्होंने माहौल खराब करने की कोशिश की है। रायपुर में ब्राह्मण समाज के लोगों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया था। साथ ही उनके खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी थी। पुलिस थानों का भी उनलोगों ने घेराव किया था। इसके अलावे बीजेपी ने भी सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ हल्ला बोल दिया था। 


‘सर्व ब्राह्मण समाज’ की शिकायत पर रायपुर के डीडी नगर थाने की पुलिस ने 75 वर्षीय नंद कुमार बघेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल पर यह आरोप है कि उन्होंने ब्राह्मणों को विदेशी बताकर लोगों से बहिष्कार करने की अपील की। 


उन्होंने कथित तौर पर लोगों से ब्राह्मणों को गांव में घुसने नहीं देने का भी आह्वान किया। नंद कुमार बघेल पर भगवान राम के बारे में भी कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। संगठन ने अपनी शिकायत में कहा कि मुख्यमंत्री के पिता की कथित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी है।


वही छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि एक मुख्यमंत्री होने के नाते अलग-अलग समुदायों के बीच सद्भाव बनाए रखना मेरी ज़िम्मेदारी है। अगर उन्होंने समाज के खिलाफ कोई बात कही है तो मुझे इसका दुख है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



टैग्स