ब्रेकिंग
नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा

छपरा सदर अस्पताल पहुंची मानवाधिकार आयोग की टीम, बोले तेजस्वी..बिहार सरकार को बदनाम करने की साजिश

PATNA: छपरा में जहरीली शराब पीने से 80 से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी है। इसकी गूंज बिहार विधानसभा से लेकर संसद तक सुनाई दी। जिसके बाद अवैध शराब से मौत मामले की जांच करने के ल

छपरा सदर अस्पताल पहुंची मानवाधिकार आयोग की टीम, बोले तेजस्वी..बिहार सरकार को बदनाम करने की साजिश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: छपरा में जहरीली शराब पीने से 80 से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी है। इसकी गूंज बिहार विधानसभा से लेकर संसद तक सुनाई दी। जिसके बाद अवैध शराब से मौत मामले की जांच करने के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम छपरा पहुंची। छपरा सदर अस्पताल में मानवाधिकार आयोग की टीम ने सिविल सर्जन से घटना की जानकारी ली। 


राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम के छपरा आने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मानवाधिकार आयोग की टीम भी एजेंडे के रूप में काम कर रही है। जहरीली शराब कांड को लेकर मानवाधिकार आयोग की टीम आज बिहार के छपरा पहुंची है। यदि मानवाधिकार आयोग की टीम बिहार आई है तो मध्यप्रदेश गए थे क्या? एजेंडा पर यह लोग काम कर रहे हैं। सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। भारत सरकार की रिपोर्ट एनसीआर की रिपोर्ट क्या इन्होंने पार्लियामेंट में प्रस्तुत किया था? अगर आए भी है तो हरियाणा या मध्य प्रदेश क्या गए थे? बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि चार महीने पहले ये लोग कहां थे? 


जब बीजेपी सरकार में थी तो क्या कर रही थी? मानवाधिकार की टीम से यह पूछिये कि क्या अपने मन से बिहार आए हैं? मानवाधिकार आयोग की टीम एक एजेंडा के तहत बिहार आई है। इनलोगों को जो करना है करने दीजिए। असल में बीजेपी वाले लोग सरकार के कामों से घबरा गए हैं और अभी घबराहट में हैं। नौकरी के बारे में कोई बात नहीं कर रहा है। आज बिहार कैबिनेट ने 85 हजार पद सृजित किया है। हम लगातार नौकरियां दे रहे हैं। इसी बात से बीजेपी के लोग घबराए हुए है। 


टैग्स