ब्रेकिंग
Bihar News : RJD में मचा सियासी भूचाल! लालू-तेजस्वी के भरोसेमंद ब्राह्मण चेहरे ने दिया इस्तीफा, सामने आई चौंकाने वाली वजहBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा अलर्ट! 25 जिलों पर खतरा, पटना-भागलपुर में आंधी-बिजली, 2 जिलों में होगी भारी बारिशपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोपBihar News : RJD में मचा सियासी भूचाल! लालू-तेजस्वी के भरोसेमंद ब्राह्मण चेहरे ने दिया इस्तीफा, सामने आई चौंकाने वाली वजहBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा अलर्ट! 25 जिलों पर खतरा, पटना-भागलपुर में आंधी-बिजली, 2 जिलों में होगी भारी बारिशपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप

‘पागल हो चुके हैं चंद्रशेखर.. कांके में भर्ती कराना बहुत जरूरी’ शिक्षा मंत्री पर बीजेपी का तीखा हमला

PATNA: बिहार के बड़बोले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर अपने बयानों से खुद की फजीहत तो करा ही रहे हैं सरकार को भी विरोधियों के तीखे हमलों का सामना करना पड़ रहा है। चंद्रशेखर के यह कहन

‘पागल हो चुके हैं चंद्रशेखर.. कांके में भर्ती कराना बहुत जरूरी’ शिक्षा मंत्री पर बीजेपी का तीखा हमला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार के बड़बोले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर अपने बयानों से खुद की फजीहत तो करा ही रहे हैं सरकार को भी विरोधियों के तीखे हमलों का सामना करना पड़ रहा है। चंद्रशेखर के यह कहने पर कि भगवान राम ने उनके सपने में आकर रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान देने के लिए कहा था। इसपर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है। बीजजेपी विधायक और बिहार के पूर्व मंत्री नीरज बबलू ने कहा है कि बिहार के शिक्षा मंत्री पूरी तरह से पागल हो चुके हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है।


नीरज कुमार बबलू ने कहा कि चंद्रशेखर जब से बिहार के शिक्षा मंत्री बने तब से ही उनका विवादों से नाता रहा है। जबतक वे विवादित बयान नहीं देते हैं तबतक उनका खाना हजम नहीं होता है। उनके सपने आजकर भगवान राम आ रहे हैं तो हमारे सपने में भी भगवान श्रीकृष्ण रात में आए थे, बोले कि तुम्हारा पड़ोसी चंद्रशेखर पागल हो गया है इसका इलाज करवाओ। नहीं तो उनके पार्टी के लोगों को जाकर कहो कि वे इलाज कराएं।


उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण उनके सपने में आए थे और कहा था कि अगर उनकी पार्टी और गठबंधन के लोग इलाज नहीं करा रहे हैं तो चंदा इकट्ठा कर चंद्रशेखर का इलाज कराओ, कांके में ले जाकर भर्ती कराओ तब जाकर उनका दिमाग ठीक होगा। उन्होंने कहा कि बिना कांके में भर्ती कराए चंद्रशेखर की बीमारी का इलाज संभव नहीं है। 


बता दें कि रामचरितमानस को लेकर लगातार विवादित बयान देने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री ने पिछले दिनों रामचरितमानस की तुलना पोटेशियम सायनायड से की थी। इसके बाद उन्होंने कहा कि खुद भगवान राम उनके सपने में आए थे और इस तरह का बयान देने को कहा था। मंत्री के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया और कहा कि चंद्रशेखर का दिमान ठीक नहीं है और उन्हे पागलखाने में भर्ती कराने की जरूरत है।