ब्रेकिंग
तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहतेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजह

चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में बड़ा हादसा, नहर में गिरने से 7 लोगों की मौत, 8 घायल

DESK : तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू की रोड शो में बड़ा हादसा हो गया है। इनके रोड शो नहर में गिरने से एक महिला समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि आठ अन्य लो

चंद्रबाबू नायडू के रोड शो  में बड़ा हादसा, नहर में गिरने से 7 लोगों की मौत, 8 घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू की रोड शो में बड़ा हादसा हो गया है। इनके रोड शो नहर में गिरने से एक महिला समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि आठ अन्य लोग भी बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा उस समय हुआ है जब  चंद्रबाबू नायडू एक रोड शो के दौरान लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।


बता दें कि, चंद्रबाबू नायडू की कंदुकुर में एक रोड शो कर रहे थे , इसी दौरान जब उनका काफिला गुडम सीवेज नहर को पार कर रहा था, तभी कई कार्यकर्ता नहर में गिर गए। जिससे तीन लोगों की मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई और चार अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 6 का इलाज चल रहा है, जो खतरे से बाहर हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, आंध्रप्रदेश विधानसभा में नेता विपक्ष की भूमिका निभा रहे चंद्रबाबू नायडू इन दिनों जगह- जगह जाकर लोगों को संबोधित कर रहे हैं और अपनी पार्टी और खुद के जनाधार को मजबुती देने की कोशिश में जुटे हुए हैं।  इसी कड़ी में वो बुधवार शाम भी नायडू कंदुकुर में एक रोड शो कर रहे थे। इस बीच रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और धक्का-मुक्की होने लगी, जिससे नहर में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और कई लोग नहर में गिर गए। फिलहाल पुलिस का कहना है कि, अभी साफ़ तस्वीर सामने नहीं आई है उसके लिए थोड़ा इन्तजार करना होगा। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। 


इधर, इस हादसे के तुरंत बाद नायडू ने अपनी सभा रद्द कर दी।  इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने पार्टी नेताओं से घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को भी कहा है। वैसे नायडू का 28 से 30 दिसंबर तक नेल्लोर जिले अलग-अलग इलाकों में दौरा प्रस्तावित था। इस दौरान वह जिले के कंदुकुर, कवाली और कोवूर निर्वाचन क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह हाल ही में कंदुकुर में मांडौस चक्रवात के कारण प्रभावित किसानों से बातचीत करेंगे। इस दौरान वह अलग-अलग इलाकों में रोड शो भी कर रहे हैं।