ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

चाहकर भी इफ्तार पार्टी में सहनी को नहीं बुला पाई JDU, चिराग को माइनस कर चल रहे हैं नीतीश

PATNA : बिहार की सियासत इन दिनों हो रहे इफ्तार पार्टी के बहाने खूब रंग दिखा रही है। जनता दल यूनाइटेड की तरफ से आज पटना में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। इफ्तार पार्टी में

चाहकर भी इफ्तार पार्टी में सहनी को नहीं बुला पाई JDU, चिराग को माइनस कर चल रहे हैं नीतीश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बिहार की सियासत इन दिनों हो रहे इफ्तार पार्टी के बहाने खूब रंग दिखा रही है। जनता दल यूनाइटेड की तरफ से आज पटना में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत उनके परिवार के अन्य लोगों को भी न्योता भेजा गया है। बीजेपी के नेताओं को भी इफ्तार पार्टी में दावत पर बुलाया गया है लेकिन बिहार के दो युवा चेहरों को नीतीश कुमार की पार्टी ने इफ्तार में नहीं बुलाया। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को जेडीयू की तरफ से इफ्तार पार्टी का न्यौता नहीं भेजा गया। आरजेडी की तरफ से राबड़ी आवास पर दी गई इफ्तार पार्टी के दौरान चिराग पासवान, नीतीश कुमार के साथ ही वहां मौजूद रहे थे। हालांकि मुकेश सहनी मुंबई में होने के कारण तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं हो पाए थे लेकिन आज जेडीयू की इफ्तार पार्टी में ना तो मुकेश सहनी दिखेंगे और ना ही चिराग पासवान।


जनता दल यूनाइटेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन में हज भवन में किया जा रहा है। तेजस्वी यादव इफ्तार पार्टी में पहुंच सकते हैं लेकिन चिराग और मुकेश सहनी को इफ्तार पार्टी में नहीं बुलाए जाने पर जेडीयू की दलील सामने आई है। हालांकि अंदरूनी खबर यह है कि जेडीयू मुकेश सहनी को इफ्तार पार्टी में बुलाना चाहता था लेकिन बीजेपी की नाराजगी बढ़ न जाए इस लिहाज से सहनी को दूर रखा गया।


अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता और स्टार पार्टी की कमान संभालने वाले सलीम परवेज ने चिराग और मुकेश साहनी को इफ्तार पार्टी में नहीं बुलाए जाने को लेकर जो दलील दी है उसके मुताबिक इस इफ्तार पार्टी में केवल उन्हीं राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है जिनका बिहार विधानसभा में अस्तित्व है। विधानसभा में जिनके सदस्य नहीं हैं उन्हें इफ्तार पार्टी में आमंत्रित नहीं किया गया है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें