ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: आपदा पीड़ित राज्यों के लिए केंद्र ने खोला खजाना, बिहार को मिले सबसे अधिक 588.73 करोड़

Bihar News: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आपदा पीड़ित राज्यों के लिए अपना खजाना खोल दिया है. सरकार ने बिहार समेत चार राज्यों के लिए 1280.35 करोड़ रुपए की अतिरिक्त सहायता को मंजूरी दे दी है.

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: केंद्र सरकार ने देश के आपदा पीड़ित राज्यों के लिए अपना खजाना खोल दिया है। केंद्र सरकार ने पिछले साल प्राकृतिक आपदा झेलने वाले राज्यों के लिए मदद के हाथ बढ़ाए हैं। जिसमें बिहार को सबसे अधिक 588.73 करोड़ रुपए की सहायता केंद्र सरकार की तरफ से दी गई है। माना जा रहा है कि चुनावी साल होने के कारण केंद्र का बिहार पर अधिक फोकस है।


दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली समिति ने साल 2024 में बाढ़, बादल फटने, भूस्खलन और चक्रवाती तूफान से प्रभावित बिहार, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए 1280.35 करोड़ रुपए की अतिरिक्त सहायता देने की मंजूरी दे दी है। जिसमें बिहार को 588.73 करोड़, हिमाचल प्रदेश को 136.22 करोड़, तमिलनाडु को 522.34 करोड़ और पुडुचेरी के लिए 33.06 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।


केंद्र सरकार की तरफ से यह सहायता राज्यों के आपदा प्रतिक्रिया कोष और केंद्र शासित प्रदेश आपदा प्रतिक्रिया कोष में जारी की गई है, जो उस राशि के अतिरिक्त है जो पहले से ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दी गई थी। सरकार की तरफ से कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बिहार, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।