ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

मंत्री अशोक चौधरी बोले..केंद्र बिहार सरकार को करें मदद, अभी तक राज्य सरकार को नहीं मिली कोई मदद

PATNA: कोरोना संकट के बीच जेडीयू नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार को मदद करें. अभी तक कोई मदद मिली नहीं है. हमारे यहां जब लॉकडाउन खत्म होगा और जो बाहर म

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: कोरोना संकट के बीच जेडीयू नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार को मदद करें. अभी तक कोई मदद मिली नहीं है. हमारे यहां जब लॉकडाउन खत्म होगा और जो बाहर में फंसे लोग आएंगे तो उनका कोरोना टेस्ट कराना होगा. यह भी करना चाहिए की जो लोग जहां से आए तो उनका वहां पर कोरोना टेस्ट कर बिहार भेजा जाए. 

बिहार में कोरोना कंट्रोल

चौधरी ने कहा कि आखिर में कितने दिन तक लॉकडाउन रहेगा. पीएम मोदी को प्रयास करना चाहिए की फेसवाइज छूट दी जाए. फिलहाल बिहार में कोरोना को लेकर कंट्रोल पॉजिशन में है. बाकी राज्यों से बेहतर स्थिति में है. कुछ दिनों में थोड़ी संख्या बढ़ी है. 

आरजेडी ने साधा निशाना

भाई वीरेंद्र ने कहा कि डबल इंजन की सरकार है फिर भी बिहार सरकार को केंद्र से हर बात में राहत की गुहार लगानी पड़ती है. ऊपर से स्वास्थ्य मंत्री दावा करते हैं कि बिहार सरकार को कोई कमी नहीं है.फिर बार-बार गुहार क्यों लगानी पड़ रही है.साथ में बिहार सरकार जो केंद्र के गाइडलाइंस का हवाला देकर कोटा मामले पर अपनी सफाई दे रही है. आरजेडी का कहना है कि बिहार सरकार अब जो भी सफाई दें, लेकिन बिहार के छात्रों और यहां की जनता को पता चल गया है कि नीतीश की सरकार बच्चों को लेकर कितना संवेदनशील है. 


टैग्स