ब्रेकिंग
ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश; लोगों को ऐसे बनाता था शिकार‘भाभी से अफेयर’ का ताना सुन भड़का पति: पत्नी की चाकू से कर दी हत्या, खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्मबिहार में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ASI समेत चार पुलिसकर्मी अरेस्ट; CDR में हुआ खुलासाJPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CBI जांच और दोबारा परीक्षा कराने की मांगतैयार है बिहार: सम्राट चौधरी का बड़ा विजन...51 हजार करोड़ का स्टील निवेश पर एमओयू, ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि’ लौटेंगे बिहारवासी...ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश; लोगों को ऐसे बनाता था शिकार‘भाभी से अफेयर’ का ताना सुन भड़का पति: पत्नी की चाकू से कर दी हत्या, खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्मबिहार में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ASI समेत चार पुलिसकर्मी अरेस्ट; CDR में हुआ खुलासाJPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CBI जांच और दोबारा परीक्षा कराने की मांगतैयार है बिहार: सम्राट चौधरी का बड़ा विजन...51 हजार करोड़ का स्टील निवेश पर एमओयू, ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि’ लौटेंगे बिहारवासी...

CBSE पाठ्यक्रम में हुए बदलाव पर BJP-JDU की राय अलग, बोले शिक्षा मंत्री..बदलाव का कोई औचित्य नहीं..जिबेश मिश्रा ने कहा-अब बच्चे ओरिजिनल हिस्ट्री पढ़ेंगे

PATNA: CBSE ने 10वीं और 12वीं के सिलेबस से इतिहास की कई महत्वपूर्ण घटनाओं को हटा दिया है। पाठ्यक्रम से गुटनिरपेक्ष आंदोलन, मुगल दरबारों का इतिहास, शीतयुद्ध,अफ्रीकी-एशियाई क्षे

CBSE पाठ्यक्रम में हुए बदलाव पर BJP-JDU की राय अलग, बोले शिक्षा मंत्री..बदलाव का कोई औचित्य नहीं..जिबेश मिश्रा ने कहा-अब बच्चे ओरिजिनल हिस्ट्री पढ़ेंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: CBSE ने 10वीं और 12वीं के सिलेबस से इतिहास की कई महत्वपूर्ण घटनाओं को हटा दिया है। पाठ्यक्रम से गुटनिरपेक्ष आंदोलन, मुगल दरबारों का इतिहास, शीतयुद्ध,अफ्रीकी-एशियाई क्षेत्रों में इस्लामी साम्राज्य का उदय और औद्योगिक क्रांति से संबंधित अध्याय को हटाया गया है। इसे लेकर बिहार में राजनीति तेज हो गयी है। इस मुद्दे को लेकर जेडीयू और बीजेपी की अलग राय है। बिहार के शिक्षा मंत्री व जेडीयू नेता विजय चौधरी ने इस फैसले का विरोध किया है। जबकि बीजेपी के मंत्री जिबेश कुमार इसके समर्थन में खड़े हो गये है। 


बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी का कहना है कि पाठ्यक्रम में बदलाव की अधिकारिक सूचना अब तक नहीं है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में जो बदलाव किया गया है उसका कोई औचित्य नहीं है। इतिहास का मुगल शासन काल अविभाज्य हिस्सा है यदि कोई देश का इतिहास समझना चाहेगा तो बीच में किसी काल को हटाया नहीं जा सकता है। 


शिक्षा मंत्री ने कहा कि इतिहास के अविभाज्य हिस्से को निकालने का कोई मतलब नहीं है। मुगलों का शासन इतिहास का अभिन्न हिस्सा है इनको अलग नहीं करना चाहिए। इसकी जानकारी सभी लोगों को दी जानी चाहिए। इतिहास को यदि हम दरकिनार कर देंगे तो आगे के लिए हम पुरानी सीख का फायदा नहीं उठा पाएंगे। बिहार में यह बदलाव नहीं होगा पाठ्यक्रम में फिलहाल जो पढ़ाया जा रहा है उसमें सरकार कोई भी बदलाव नहीं करने जा रही है।


जबकि बिहार बीजेपी के मंत्री जिबेश कुमार ने इसके समर्थन में खड़े हो गये है। जिबेश मिश्रा ने बताया कि अब बच्चे ओरिजनल हिस्ट्री पढ़ेंगे। जो भी इतिहास के अंदर झूठ परोसा गया है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ खिलवाड़ किया गया है। देश को अपमानित करने वाला इतिहास आज देश के बच्चों को पढ़ाया गया उसे हटाया जाना चाहिए। देश के गौरवशाली इतिहास को पढ़ाना चाहिए। यह खुशी की बात है कि अब बच्चों को ओरिजिनल इतिहास पढ़ाया जाएगा। 


टैग्स