ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लालू यादव की सजा बढ़वाना चाहती है CBI, झारखंड हाईकोर्ट में दायर की याचिका

RANCHI : आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सहित चारा घोटाले के अन्य सजायाफ्ता की सजा को सीबीआई और बढ़वाना चाहती है। सीबीआई ने इसके लिए झारखंड हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है जिस पर मं

FirstBihar
Admin
2 मिनट
RANCHI : आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सहित चारा घोटाले के अन्य सजायाफ्ता की सजा को सीबीआई और बढ़वाना चाहती है। सीबीआई ने इसके लिए झारखंड हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है जिस पर मंगलवार को सुनवाई हुई। सीबीआई ने देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव, आरके राणा, बेक जूलियस, महेश प्रसाद, फूलचंद सिंह और सुबीर कुमार भट्टाचार्य की सजा को बढ़ाने की मांग करते हुए एक याचिका सीबीआई की विशेष अदालत में दायर की है। याचिका में कहा गया है कि सभी दोषियों को कम से कम 7 साल की सजा होनी चाहिए थी जबकि कोर्ट ने उन्हें साढे 3 साल की ही सजा दी है। लालू यादव की सजा बढ़ाने के लिए दायर की गई सीबीआई की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश एके सिंह और केपी देव की अदालत ने आंशिक सुनवाई की। कोर्ट ने इस मामले को आगे सुनने से इंकार करते हुए दूसरे सक्षम बेंच में भेजने का निर्देश दिया है। अब देखना होगा कि लालू प्रसाद यादव की सजा इस मामले में बढ़ती है या नहीं।
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता