ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

CBI ने खोला लालू का पुराना केस, बोले जगदानंद ...वापस से जेल में बंद करवाने की साजिश, विपक्ष को परेशान करना ही BJP का काम

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर सीबीआई द्वारा फिर से केस ओपन करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सीबीआई के इस कदम पर राजद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राजद के तरफ से बिहार क

CBI ने खोला लालू का पुराना केस,  बोले जगदानंद ...वापस से जेल में बंद करवाने की साजिश, विपक्ष को परेशान करना ही BJP का काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर सीबीआई द्वारा फिर से केस ओपन करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सीबीआई के इस कदम पर राजद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राजद के तरफ से बिहार के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि,यह पूरा काम भाजपा के तरफ से विपक्षी पार्टी को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। 


दरअसल, सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट की सर्जरी करवाने वाले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती हुई दिख रही है। सीबीआई ने लालू के खिलाफ एक पुराना मामला फिर से खोल दिया है। इससे पहले इस मामले को साल 2021 में बंद कर दिया गया था। इसी कड़ी में अब इसको लेकर राजद के अंदर खलबली मची हुई है। पार्टी के तरफ से बिहार के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस पुरे मामले को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठा दिया। 


राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, यह सबकुछ विरोधी पार्टियों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। इसके लिए भाजपा के तरफ से केंद्रीय एजेंसी का भी दुरुपयोग किया जा रहा है। भाजपा के लोग संविधान की आस्था को खत्म करने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वो लोग केंद्रीय एजेंसी और संस्थाओं को भी खत्म करने का काम कर रहे हैं। इनलोगों के तरफ से साजिश के तहत लालू यादव को वापस से जेल में  बंद करवाने की साज़िश की जा रही है। आजकल सभी लोग लालू जी की चिंता कर रहे हैं। लेकिन, इनलोगों को उसकी परवाह नहीं है।


वहीं,  तेजस्वी यादव के पीएम मोदी से नमामि गंगे योजना को लेकर होने वाली बैठक और मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि, बिहार के प्रतिनिधि होने के नाते उनकी मुलाकात हो रही है। इसके अलग कोई मायने लगाने की जरूरत नही है। इसके आलावा सीएम नीतीश कुमार के प्रस्तावित यात्रा को लेकर भी उन्होंने कहा कि, इस बार की उनकी यात्रा उपयोगी होगी, हमसभी यही कामना करते हैं।