ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

CBI की रेड पर बोले सुनील सिंह..यह सब मझक्का हो रहा है..BJP के नेता दूध के धूले नहीं है, कार्रवाई करके दिखाये

PATNA: 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में सीबीआई की रेड करीब पांच घंटे चली। पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम राबड़ी आवास से बाहर निकल गयी है। सीबीआई की रेड के वक्त एमएलसी सुनील सिंह भ

CBI की रेड पर बोले सुनील सिंह..यह सब मझक्का हो रहा है..BJP के नेता दूध के धूले नहीं है, कार्रवाई करके दिखाये
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में सीबीआई की रेड करीब पांच घंटे चली। पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम राबड़ी आवास से बाहर निकल गयी है। सीबीआई की रेड के वक्त एमएलसी सुनील सिंह भी वहां मौजूद थे। उन्होंने बताया कि सीबीआई के अधिकारियों ने लीक से हटकर सवाल पूछे। यह सब मझक्का हो रहा है।


राबड़ी आवास में सीबीआई की रेड के बाद एमएलसी सुनील सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह सब मझक्का हो रहा है। कर्नाटका में बीजेपी नेता के यहां 10 करोड़ रुपया पकड़ाया और रेड दस नंबर में हो रही है। सीबीआई बदले की भावना से कार्रवाई करती है। जो विरोधी होता है सीबीआई वही रेड करती है।


सुनील सिंह ने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह सारा कुछ हो रहा है। चालीस में एक भी सीट बीजेपी को मिलने नहीं जा रही है। इसलिए बीजेपी बौखलाहट में है। बौखलाहट के कारण बीजेपी सीबीआई से रेड करवाती है। तेजस्वी यादव ने तो यहां तक कह दिया कि सीबीआई क्यों मेहनत करती है उन्हें एक कार्यालय इसी कैम्पस में खोल देनी चाहिए। 


एमएलसी सुनील सिंह आगे कहा कि होली मिलन करने के लिए सीबीआई की टीम दस नंबर पहुंची थी। उन्होंने भी कहा कि इससे बेहतर है कि सीबीआई यही ऑफिस खोल लें। सुनील सिंह ने बताया कि डीआईजी के नेतृत्व में पूछताछ हुई है। फिर वही पुरानी बातें हो रही है कोई नई बात शामिल नहीं है। 19 साल में भी सीबीआई ने जांच पूरी नहीं की। जब कोई चुनाव आता है तो इससे पहले वो एक्टिव हो जाती है। जब चुनाव आता है कि तब इस तरह की कार्रवाई होती है। 


सुनील सिंह ने कहा कि सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स दिन पर दिन आप अपना क्रेडिविलिटी खोते जा रहे हैं। इन्हें अब कोई गंभीरता से नहीं लेता। लोग यह समझने लगे हैं कि ये संस्थाएं बदले की कार्रवाई करती है। जांच एजेंसियों से सुनील सिंह ने कहा कि बीजेपी के नेता दूध के धूले नहीं है आप जरा वैसे नेताओं पर भी कार्रवाई करके दिखाये।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें