ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

सीबीआई की रेड के बीच लंदन में तेजस्वी, भारत की विपक्षी राजनीति के भविष्य पर करेंगे चर्चा

DESK: राजद नेता ओर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज लंदन में आयोजित होने वाले आइडियाज फॉर इंडिया कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे और भारत की विपक्षी राजनीति के भविष्य पर व्याख्या

सीबीआई की रेड के बीच लंदन में तेजस्वी, भारत की विपक्षी राजनीति के भविष्य पर करेंगे चर्चा
First Bihar
2 मिनट

DESK: राजद नेता ओर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज लंदन में आयोजित होने वाले आइडियाज फॉर इंडिया कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे और भारत की विपक्षी राजनीति के भविष्य पर व्याख्यान देंगे। बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन 18 से 20 मई तक होगा। तेजस्वी यादव पिछले बुधवार को ही दिल्ली से निकल पड़े थे। वहीं आज यानी 20 मई को तेजस्वी व्याख्यान देंगे। ब्रिज इंडिया एवं सोसायटी फार ब्राइट फ्यूचर (एसबीएफ) की तरफ से इसका आयोजन किया गया है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष हिस्सा ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पटना से लेकर दिल्ली तक लालू यादव के संभावित कई ठिकानों पर सीबीआई की रेड पड़ी है। 



तेजस्वी के लिए आज का दिन काफी ख़ास है, क्योंकि उन्हें अपनी राजनीतिक करियर में ये पहला मौका मिला है जब वे किसी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं। वहीं अब तेजस्वी यादव का ये ख़ास दिन शुरू होने से पहले ही सीबीआई ने उनके पटना से लेकर दिल्ली तक स्थित कई ठिकानों पर रेड शुरू कर दिया है। 


सीबीआई की रेड के बीच लंदन में तेजस्वी, भारत की विपक्षी राजनीति के भविष्य पर करेंगे चर्चा

राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि कार्यक्रम में भारत से हीरो साइकिल के पंकज मुंजाल, माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी, राजद सांसद मनोज झा, तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद एवं तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा समेत कई लोग शामिल रहेंगे। तीन दिवसीय कान्फ्रेंस में कुल 13 सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान आने वाले सालों में भारत के राजनीतिक भविष्य पर चर्चा की जाएगी। इसमें कुल दस देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। अब ऐसे में लालू यादव के संभावित 15 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी से तेजस्वी यादव के व्याख्यान पर कितना असर पड़ेगा, ये देखना भी दिलचस्प होगा। 


टैग्स