ब्रेकिंग
अब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगेअब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगे

'कास्ट प्राइड' पुस्तक का राजद सुप्रीमो ने किया लोकार्पण, बोले लालू..जातीय गणना से डर गये हैं नरेंद्र मोदी

PATNA: पत्रकार एवं लेखक मनोज मिट्टा की नई पुस्तक 'कास्ट प्राइड' का लोकार्पण पटना के चैम्बर ऑफ कॉमर्स में किया गया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के हाथों इस पुस्तक का

'कास्ट प्राइड' पुस्तक का राजद सुप्रीमो ने किया लोकार्पण, बोले लालू..जातीय गणना से डर गये हैं नरेंद्र मोदी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पत्रकार एवं लेखक मनोज मिट्टा की नई पुस्तक 'कास्ट प्राइड' का लोकार्पण पटना के चैम्बर ऑफ कॉमर्स में किया गया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के हाथों इस पुस्तक का लोकार्पण हुआ। इस दौरान जातीय गणना को लेकर लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जातीय गणना को लेकर बिहार सरकार प्रतिबद्ध है। सामाजिक न्याय हमारे बुनियाद में है। इसे लेकर हम अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ते रहेंगे। 


उन्होंने कहा कि भारत में जाति आधारित व्यवस्था में हर संदर्भ की व्याख्या होनी चाहिए। जातियों का देश में महत्वपूर्ण इतिहास रहा है। जातीय गणना कराने का बिहार सरकार का कदम बेहद सराहनीय है। जब तक समाज के सभी जातियों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का आकलन नहीं हो जाता तब तक लोगों का सर्वांगीन विकास संभव नहीं है। 


लालू ने कहा कि जातीय गणना का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। ठीक ऐसा ही विरोध मंडल कमिशन की सिफारिशों को लागू कराने के समय हुआ था। इसके बावजूद समाज के पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए संघर्ष जारी रहा। इस दौरान लालू प्रसाद यादव ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के प्रति हमेशा से दुर्भावना रहा है। बिहार में हो रहे जातीय गणना से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं। यही कारण है कि देश में इसे नहीं कराने का फैसला उन्हें लेना पड़ा।


टैग्स