ब्रेकिंग
Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

कैश कांड में मंत्री आलमगीर आलम को झटका, कोर्ट ने ED को दी 6 दिन की रिमांड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

RANCHI: मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। आलमगीर आलम को कोर्ट ने 6 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। अब अगले 6 दिनों तक

कैश कांड में मंत्री आलमगीर आलम को झटका, कोर्ट ने ED को दी 6 दिन की रिमांड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। आलमगीर आलम को कोर्ट ने 6 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। अब अगले 6 दिनों तक मंत्री आलमगीर आलम ईडी के तीखे सवालों का सामना करेंगे। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को रिमांड के लिए मंत्री को कोर्ट में पेश दिया था।


दरअसल, मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के सहयोगी के घर से 36 करोड़ रुपए कैश बरामद होने के मामले में ईडी ने बुधवार 15 मई को कांग्रेस नेता और झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को अरेस्ट कर लिया था। गुरुवार को ईडी ने मंत्री को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश किया।


ईडी ने बीते 6 मई को मंत्री के निजी सचिव संजीव कुमार लाल और उनके घरेलू सहायक जहांगीर आलम के ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ईडी ने मंत्री के करीबियों के घर से 36 करोड़ रुपए कैश जब्त किए थे। इस मामले में ईडी ने मंत्री के निजी सचिव और उनके सहयोगी को अरेस्ट कर लिया था। 


मंत्री के करीबियों से पूछताछ के बाद ईडी ने 15 मई को आलमगीर आलम को भी गिरफ्तार कर लिया था। पिछले साल ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी ने दावा किया है कि वीरेंद्र राम टेंडर के आवंटन में कमीशन लेता था और कमीशन का हिस्सा उसे मंत्री और अन्य नेताओं को पहुंचाता था। इसी मामले में ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया है।