ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले..अपमानित महसूस कर रहा था

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब की राजनीतिक गलियारों से आ रही है जहां पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल बीएल पुरोहित को उन्होंने पूरे मं

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले..अपमानित महसूस कर रहा था
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब की राजनीतिक गलियारों से आ रही है जहां पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल बीएल पुरोहित को उन्होंने पूरे मंत्रिमंडल का भी इस्तीफा सौंपा है। पत्नी परनीत कौर व बेटे रनिंदर सिंह के साथ राजभवन पहुंचे अमरिंदर सिंह ने आज अपना इस्तीफा राज्यपाल काे सौंपा। 


पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर अमरिंदर सिंह ने करीब 1647 दिन काम किया। गौरतलब है कि इस्तीफे से पहले उनके बेटे रनिंदर सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि उन्हें अपने पिता के फैसले पर गर्व है। उन्होंने कहा कि उनके पिता अब परिवार के मुखिया के तौर पर काम करेंगे। जिस तरह से पंजाब की जनता की उनके पिता अमरिंदर सिंह ने सेवा की उससे पंजाब की जनता संतुष्ट है।


इस्तीफे के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज सुबह ही मैने फैसला इस्तीफे का फैसला ले लिया था। इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष को भी जानकारी दी थी। यह कहा था कि आज मैं इस्तीफा दे रहा हूं। मुझे तीन बार दिल्ली बुलाया गया। अपमानित महसूस कर रहा हूं। 2 महीने में 3 बार असेंबली मेंबर्स को दिल्ली बुलाया गया।


अमरिंदर सिंह ने कहा कि इसके बाद ही मैंने यह फैसला लिया कि मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दूंगा और आज हमने राज्यपाल महोदय को इस्तीफा सौंप दिया है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि फ्यूचर पॉलिटिक्स  का विकल्प हमेशा रहता है। उस विकल्प का इस्तेमाल करूंगा। साढ़े 9 साल मुख्यमंत्री के पद पर रहा। इस दौरान हमारे कई साथी साथ रहे उनसे बातचीत कर आगे की रणनिती तय करेंगे। अमरिंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल वे अभी कांग्रेस पार्टी में ही हैं। 



कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले..अपमानित महसूस कर रहा था