ब्रेकिंग
मुखिया के बेटे ने पत्नी से मिलाने के बहाने महिला को बुलाया घर, फिर ऊपर ले जाकर की ऐसी हरकत; थाने पहुंचा मामला✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦मुखिया के बेटे ने पत्नी से मिलाने के बहाने महिला को बुलाया घर, फिर ऊपर ले जाकर की ऐसी हरकत; थाने पहुंचा मामला✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप

कैबिनेट विस्तार में नीतीश और BJP ने खेल दिया जाति का कार्ड, जानिए.. नए मंत्रियों में किस जाति से कितने चेहरे?

PATNA: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से ही कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी को लेकर सवाल उठ रहे थे और आखिरकार शुक्रवार को शाम साढ़े 6 बजे नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा। थोड़ी

कैबिनेट विस्तार में नीतीश और BJP ने खेल दिया जाति का कार्ड, जानिए.. नए मंत्रियों में किस जाति से कितने चेहरे?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से ही कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी को लेकर सवाल उठ रहे थे और आखिरकार शुक्रवार को शाम साढ़े 6 बजे नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा। थोड़ी ही देर बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। कैबिनेट विस्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जाति का कार्ड खेल दिया है। 


नीतीश कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने वाले नए मंत्रियों के चयन में जातीय समीकरण का खास ख्याल रखा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत गठबंधन से 9 मंत्री पहले ही शपथ ले चुके हैं और आज होने वाले कैबिनेट विस्तार में विभिन्न दलों के कुल 21 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ लेने वाले 21 मंत्रियों में 6 सवर्ण, 6 दलित (SC), 4 अति पिछड़ा (EBC), 4 पिछड़ा (BC) और एक मुस्लिम चेहरा शामिल है।


बीजेपी कोटे से मंत्री पद की शपथ लेने वाली रेणु देवी (नोनिया) अति पिछड़ा, मंगल पांडेय (ब्राम्हण) सवर्ण, नीतीश मिश्रा (ब्राम्हण) सवर्ण, नीरज कुमार बबलू (राजपूत) सवर्ण, नितीन नवीन (कायस्थ) सवर्ण, दिलीप जायसवाल (वैश्य) पिछड़ा, संतोष सिंह (राजपूत) सवर्ण, जनक राम (चमार) दलित, केदार प्रसाद गुप्ता (वैश्य) पिछड़ा, हरी सहनी (मल्लाह) अति पिछड़ा और कृष्णनंदन पासवान (पासवान) दलित समाज के हैं।


वहीं जेडीयू कोटे से जो मंत्री शपथ लेने वाले हैं उनमें अशोक चौधरी (पासी) दलित, लेसी सिंह (राजपूत) सवर्ण, महेश्वर हजारी (पासवान) दलित, जयंत राज (कुशवाहा) पिछड़ा, सुनील कुमार (चमार) दलित, जमा खान (पठान) सवर्ण मुस्लिम, शीला मंडल (धानुक) अति पिछड़ा, रत्नेश सदा (मुसहर) दलित, मदन सहनी (मल्लाह) अति पिछड़ा और सुरेन्द्र मेहता (कुशवाहा) पिछड़ा समाज से आते हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार में बीजेपी और जेडीयू दोनों ने ही जातीय समीकरण का ख्याल रखा है और हर जाति को सरकार में हिस्सेदारी देने की कोशिश की गई है।