ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी, गिरिराज बोले- बिहार में सरकार बनी तो लागू करेंगे कानून

BUXAR: बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर देश में बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताई है। गिरिराज सिंह ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि बिहार में जिस दिन बीजेपी क

विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी, गिरिराज बोले- बिहार में सरकार बनी तो लागू करेंगे कानून
Mukesh Srivastava
4 मिनट

BUXAR: बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर देश में बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताई है। गिरिराज सिंह ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि बिहार में जिस दिन बीजेपी की सरकार बनेगी जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर बिहार का विकास करना है तो जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू करना होगा। इस दौरान गिरिराज सिंह ने एनआरसी और कॉमन सिविल कोड पर भी बेबाकी से अपनी राय रखी।


दरअसल, राम-सीता विवाह कार्यक्रम में शामिल होने होने के लिए गिरिराज सिंह मंगलवार को बक्सर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि कुशवाहा चिंता नहीं करें बिहार में जिस दिन बीजेपी की सरकार बनेगी, जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू करेंगे।विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना बेहद ही जरूरी है। अगर बिहार में विकास करना है तो जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना होगा क्योंकि देशभर में बिहार उन राज्यों में आता है जहां फर्टिलिटी रेश्यो अधिक है।


गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में सीमित संसाधन हैं बावजूद इसके जनसंख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। भारत की आबादी आज चाइना के बराहर हो गई है। चाइना ने जनसंख्या नियंत्रण पर पॉलिसी लाकर करीब 60 करोड़ से अधिक की आबादी को रोका। 1979 में भारत का जीडीपी चाइना के जीडीपी से अधिक था लेकिन जनसंख्या तेजी से बढ़ने के कारण आज भारत से अधिक चाइना की जीडीपी है। चाइना में एक मीनट में 10 बच्चे पैदा हो रहे हैं तो वहीं भारत में 31 से 33 बच्चे हर मीनट पैदा हो रहे हैं।


उन्होंने कहा कि देश में एक ऐसे कानून की जरूरत है जो देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई सभी पर सामान्य रूप से लागू हो और जो इस कानून को नहीं मानें उनको सरकारी योजनाओं से वंचित किया जाए और ऐसे लोगों के वोट देने के अधिकार को समाप्त करने की जरूरत है, तभी देश का आर्थिक विकास संभव है। भारत में अगर बहुसंख्यकों की आबादी गिरेगी तो सामाजिक समरसता को ठेस पहुंचेगी। लोकतंत्र भी खतरा में पड़ेगा और आर्थिक समृद्धि भी कमी आएगी। ऐसे में यह जरूरी है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना चाहिए।


वहीं गिरिराज ने NRC पर बोलते हुए कहा कि देश के हर नागरिक का अपना पहचान पत्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में NRC, कॉमन सिविल कोड और जनसंख्या नियंत्रण कानून देश में होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने ओवैसी पर हमला बोलत हुए कहा कि हमारे पुर्वजों ने अगर थोड़ी सी चालाकी की होती तो देश में आज दूसरा जिन्ना पैदा नहीं हुआ होता। गिरिराज सिंह ने ओवैसी की तुलना मो. जिन्ना से करते हुए कहा कि ओवैसी जैसे लोग समाज में विषमता पैदा करना चाहते हैं। हर चीज में हिंदू और मुसलमान करने से ज्यादा जरूरी देश की समृद्धि है। हमने कभी भी हीं कहा कि सारे हिंदुओं एक हो जाओ लेकिन वे लोग कहते हैं कि सारे मुसलमान एक हो जाओ। ओवैसी जैसे लोग देश में हिंदू-मुसलमान कर वोट मांगते हैं।