ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

पटना से आरा -बक्सर जाना होगा सुगम, 14 को गडकरी करेंगे आरा-बक्सर फोरलेन का उद्घाटन

PATNA : बिहार कि राजधानी पटना से सड़क मार्ग के माध्यम से बक्सर या आरा जाने वालों एक लिए एक बेहद सुगम सफर रहने वाला है। देश के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 14 नवंबर को आरा-बक्सर

पटना से आरा -बक्सर जाना होगा सुगम, 14 को गडकरी करेंगे आरा-बक्सर फोरलेन का उद्घाटन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : बिहार कि राजधानी पटना से सड़क मार्ग के माध्यम से बक्सर या आरा जाने वालों एक लिए एक बेहद सुगम सफर रहने वाला है। देश के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 14 नवंबर को आरा-बक्सर फोरलेन सड़क का उद्घाटन करेंगे। उसी दिन गडकरी रोहतास जिले में सोन नदी पर पंडुका पुल और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बक्सर लिंक का भी शिलान्यास भी करेंगे। इन तीनों परियोजनाओं की लागत करीब 2300 करोड़ रुपये है। 


जानकारी हो कि, आरा- बक्सर फोरलेन सड़क की लंबाई करीब 92 किमी है। करीब 1500 करोड़ रुपये की लागत वाली पटना- भोजपुर-बक्सर फोरलेन परियोजना के हिस्से के तहत ही आरा-बक्सर फोरलेन सड़क निर्माण हुआ है। हालांकि,अभी पटना से आरा तक सड़क का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है।यह सड़क पूर्वांचल एक्स्प्रेस-वे को लखनऊ से पटना तक जोड़ेगा। इस पर इसी साल से काम शुरू होने और 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है। इससे बिहार से लखनऊ होकर दिल्ली जाने-आने वालों को समय की बचत होगी। वहीं, पटना-भोजपुर-बक्सर फोरलेन के निर्माण होने से पश्चिम बिहार में यह सबसे लंबी फोरलेन सड़क होगी।


गडकरी 14 नंवबर को पूर्वाह्न 11 बजे पंडुका पुल का शिलान्यास और दोपहर करीब एक बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बक्सर लिंक सड़क का शिलान्यास और आरा-बक्सर सड़क का उद्घाटन करेंगे। इससे नौहट्टा और रोहतास प्रखंड से झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार, सहित अन्य जिलों की दूरी करीब 120 किमी कम हो जायेगी। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में 618 करोड़ रुपये की लागत से 17 किमी लंबाई के ग्रीनफील्ड चार लेन बक्सर लिंक का शिलान्यास करेंगे।