ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मोदी के मंत्री के बिगड़े बोल, कांग्रेस सांसद की लेह यात्रा पर कहा .... डांसर हैं राहुल गांधी, डांस पार्टी में हो भर्ती

BUXER : अरे यह डांसर हैं, वो लेह में जाकर डांस भी कर रहे हैं। डांस पार्टी वाले अपने यहां भर्ती कर ले इनको। राहुल गांधी को किसानों से क्या मतलब है जो किसानों को मटर के बदले दाल

मोदी के मंत्री के बिगड़े बोल, कांग्रेस सांसद की लेह यात्रा पर कहा .... डांसर हैं राहुल गांधी, डांस पार्टी में हो भर्ती
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BUXER : अरे यह डांसर हैं, वो लेह में जाकर डांस भी कर रहे हैं। डांस पार्टी वाले अपने यहां भर्ती कर ले इनको। राहुल गांधी को किसानों से क्या मतलब है जो किसानों को मटर के बदले दाल बोलता है, जो मिर्च को मूली बोलता है उनको किसानों से क्या लेना- देना। किसानों के लिए तो प्रधानमंत्री जी रात दिन लगे रहते हैं। अब राहुल गांधी को दूध - भात खिलाओ और डांस कराने के लिए ले जाओ। यह बात है मोदी कैबिनेट में मंत्री और बक्सर से बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कही है।


दरअसल, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे से जब यह सवाल किया गया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी यात्रा पर निकले हुए हैं। इस पर चौबे ने आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि -किसानों की बात करने वाले कांग्रेस नेता वास्तव में डांसर हैं। उनको किसानों से कोई मतलब नहीं है। वह तो लेह में जाकर भी डांस कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि मैं तो कहता हूं कि राहुल गांधी को भी डांस पार्टी में भर्ती हो जाना चाहिए।



वहीं बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर केंद्रीय मंत्री ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि- चाचा - भतीजे की सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। अपराधी खूनी खेल खेल रहे हैं थानेदार से लेकर पत्रकार तक की हत्या हो जा रही है। लेकिन अभी भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आंकड़ा दिखने में लगे हुए।