ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

संसदीय क्षेत्र और विभाग की चिंता छोड़ असली नकली का सर्टिफिकेट बांट रहे केंद्रीय मंत्री, कहा- राहुल-सोनिया हैं नकली गांधी

BUXAR: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे इन दिनों अपने विभाग और बक्सर संसदीय क्षेत्र की चिंता छोड़ नकली और असली का प्रमाण पत्र बांट रहे हैं. चौबे ने आज कहा कि

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BUXAR: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे इन दिनों अपने विभाग और बक्सर संसदीय क्षेत्र की चिंता छोड़ नकली और असली का प्रमाण पत्र बांट रहे हैं. चौबे ने आज कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी नकली गांधी हैं.

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बोला हमला

बक्सर पहुंचे चौबे ने कहा कि नकली गांधी बनकर कांग्रेस के लोग देश को ठगने का काम कर रहे हैं. एक तरफ देश के सैनिकों को गाली दे रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ लोगों के बीच गलत अफवाह फैला कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे देश लुटेरों को देश से भगाने की जरूरत है. 

चर्चा में बने रहने के लिए देते रहते हैं विवादित बयान

चौबे जी पर लोगों ने दो बार भरोसा कर बक्सर से बीजेपी के टिकट पर विजयी बनाया, लेकिन वह अपने बक्सर क्षेत्र को लेकर थोड़ा सा भी चिंतित नहीं रहते हैं. वह बक्सर पहुंचते ही चर्चा में रहने के लिए विवादित बयानों की झड़ी लगा देते हैं. आज भी वही हुआ एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के साथ-साथ राहुल-सोनिया गांधी को लुटेरे तक बता दिया. इससे पहले भी शिकायत लेकर जाने पर वह गलत व्यवहार करते हुए उनका वीडियो वायरल हो चुका हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान एक अधिकारी को धमकी देते हुए भी उनका वीडियो वायरल हो चुका है. 


टैग्स