ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर से बुलाकर मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस

KHGADIYA : बिहार के अंदर अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराध से जुड़ी कोई बड़ी खबर निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब

बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर से बुलाकर मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KHGADIYA : बिहार के अंदर अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराध से जुड़ी कोई बड़ी खबर निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार,खगड़िया जिले के गंगौर सहायक थाना इलाके के जलकौड़ा हाई स्कूल के नजदीक बदमाशों ने एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। घटना के बाद पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच में लगी हुई है। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान फूलचंद सहनी के रूप में हुई है। इन्हें बदमाशों ने दो गोली मारी है। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है। उसके बाद इस घटना की सुचना पुलिस को दी गई उसके बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस शव को परिजनों को सौंप दिया। 


इधर, परिजनों ने कहा कि पहचान के लोगों ने उन्हें खाने पीने के लिए बाहर बुलाया। उसके बाद जब वो खेत की तरफ गए तो वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनकी जान ले ली। परिजनों की माने तो पूर्व के जलकर विवाद में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। हालांकि अलौली एसडीपीओ संजय कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।संलिप्त बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी होगी।आपको बता दें कि मृतक अमित सहनी हत्याकांड का अभियुक्त भी था।