ब्रेकिंग
Bihar News : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पथराव, बॉडीगार्ड घायल; कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरीबिहार में सनसनीखेज वारदात: ससुराल में दामाद की बेरहमी से हत्या, शव को नमक डालकर किया दफनकुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में पुलिसकर्मियों की गाड़ी क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप‘अपराधी की कोई जात नहीं होती’, बिहार में एनकाउंटर वाली राजनीति पर बोले खेसारी लाल यादवकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पत्थरबाजी, कार्यक्रम के दौरान बाल-बाल बचे; हिरासत में दो युवकBihar News : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पथराव, बॉडीगार्ड घायल; कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरीबिहार में सनसनीखेज वारदात: ससुराल में दामाद की बेरहमी से हत्या, शव को नमक डालकर किया दफनकुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में पुलिसकर्मियों की गाड़ी क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप‘अपराधी की कोई जात नहीं होती’, बिहार में एनकाउंटर वाली राजनीति पर बोले खेसारी लाल यादवकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पत्थरबाजी, कार्यक्रम के दौरान बाल-बाल बचे; हिरासत में दो युवक

budget 2025: बजट पर आया तेजस्वी यादव का रिएक्शन, जानिए.. नेता प्रतिपक्ष ने क्या कुछ कहा?

budget 2025: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बजट में बिहार के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि इस बजट में नया कुछ नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला?

budget 2025
बजट पर बोले तेजस्वी यादव
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में देश का आम बजट पेश कर दिया है। बजट में बिहार के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई है। चुनावी साल को ध्यान में रखते हुए केंद्र की एनडीए सरकार ने बिहार के लिए सौगातों की बौछार कर दी है हालांकि तेजस्वी यादव ने बजट को निराशाजनक बताया है।


दरअसल, यह पहला मौका है जब बजट में बिहार के लिए एकसाथ इतनी घोषणाएं की गई है। केंद्र सरकार ने इस साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य के सभी इलाकों को बजट के जरिए साधने की कोशिश की है। बजट पर विपक्षी दलों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बजट को पूरी तरह से खोखला बताया है।


तेजस्वी यादव ने कहा है कि बजट में बिहार को विशेष पैकेज नहीं मिला है। बिहार के साथ पूरी तरीके से खिलवाड़ और सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष के बजट में पिछले बजट के बातों को दोहराया गया है। यह बजट गांव और ग्रामीण लोगों कैसे लिए खिलवाड़ है। यह बजट केवल जुमलेबाजी है और कुछ नही है। रेल का भाड़ा महँगा होता जा रहा है इस पर कोई राहत नहीं दी गई है।


उन्होंने कहा कि बजट में ना बिहार को कुछ मिला है नया देना चाहते हैं यह केवल जुमलेबाजी है। बिहार का चुनाव आएगा फिर मीठी-मीठी बातें होंगी, काम के बात नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जो घोषणा की गई है पुरानी बातें हैं। जो घोषणा की गई उसका बजट क्या हुआ, कोई बजट तय नहीं है। क्या होगा कब होगा कोई पता नहीं है।


तेजस्वी ने कहा कि ग्रीन फील्ड के लिए किसानों से जो जमीन लिया जाएगा उसके लिए क्या दिया जाएगा। बजट यह पूरी तरीके से बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। चंद्र नायडू ने 100000 से ज्यादा का पैकेज ले लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो बिल्कुल अचेत अवस्था में हैं और थाली पीट रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा जाता है कि विशेष राज्य का दर्जा कब मिलेगा कुछ बोलते नहीं हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता