ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश

BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, क्या बोले मिथिलेश तिवारी?

BPSC TRE 4 Protest: BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि छात्रों की सभी मांगों का समाधान कर दिया गया है। वहीं, उन्होंने तेजस्वी यादव पर 10वीं की परीक्षा को लेकर सुझाव देने पर तंज कसा।

BPSC TRE 4 Protest
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BPSC TRE 4 Protest: पटना में BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। विभिन्न मांगों को लेकर बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतरे हैं। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़े, जिन्हें रोकने के लिए प्रशासन ने बैरिकेडिंग की थी। हालांकि, छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। 



प्रदर्शन को देखते हुए पटना के DM और SSP ने खुद मोर्चा संभाल लिया है और शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस बल को अलर्ट किया गया है। इसी बीच बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों जिन मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे, सरकार ने उन सभी का समाधान कर दिया है।  



मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सरकार युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेती है और उनके मुद्दों का समय पर समाधान करना उसकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, जिन-जिन मुद्दों को लेकर छात्र धरने पर बैठे थे, उनके सभी मुद्दों का समाधान कर दिया गया है। मंत्री ने यह भी कहा कि युवाओं की ओर से उठाए गए विषयों पर सरकार ने कार्रवाई की है और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है।



शिक्षा मंत्री ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें यह सुनकर हैरानी हुई कि जिस व्यक्ति ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा तक नहीं दी, वह परीक्षा को लेकर सुझाव दे रहा है। मिथिलेश तिवारी ने कहा, मुझे यह सुनकर हैरानी हुई कि जिस इंसान ने 10वीं की बोर्ड की परीक्षा तक नहीं दी, वो परीक्षा पर सुझाव दे रहे हैं।



उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा, “एक बार हमारे बिहार सरकार के स्कूल में दाखिला लीजिए, 10वीं पास कीजिए और फिर आकर हमें परीक्षा पर सुझाव दीजिए। हमें आपका सुझाव बहुत अच्छा लगेगा।”


TRE-4 अभ्यर्थियों की क्या हैं मांगें?

BPSC TRE-4 अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की प्रमुख मांग है कि TRE-4 में सिर्फ एक परीक्षा कराई जाए। इसके अलावा वे निगेटिव मार्किंग हटाने और 100 फीसदी डोमिसाइल लागू करने की मांग कर रहे हैं।



इन्हीं मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले हैं। छात्र मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की मांग पर भी अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद ही हो सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता