ब्रेकिंग
Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत

BPSC TRE 3 परीक्षा का पेपर हुआ लिक ! तेजस्वी ने पूछे कड़े सवाल, कहा ... हमारे समय तो नहीं हुआ, अब ऐसी कौन सी ताकत और तत्व जो ...

PATNA : बिहार में आयोजित बीपीएससी टीआरई-3 परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर है। हजारीबाग में इससे जुड़े 250 अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही पांच मास्टरम

BPSC TRE 3 परीक्षा का पेपर हुआ लिक ! तेजस्वी ने पूछे कड़े सवाल, कहा ... हमारे समय तो नहीं हुआ, अब ऐसी कौन सी ताकत और तत्व जो ...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में आयोजित बीपीएससी टीआरई-3 परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर है। हजारीबाग में इससे जुड़े 250 अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही  पांच मास्टरमाइंडों को भी गिरफ्तार किया गया है. सभी को पटना ले जाया गया है। वहीं, अब इस मामले में बिहार विधानसभा के नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव से सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि- जब हमारी सरकार थी तब तो ऐसा नहीं हुआ था, सरकार बदलते ही ऐसा क्यों होने लगा?


दरअसल , राजद नेता और बिहार विधानसभा के नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि - बिहार में तीसरे चरण की BPSC शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में पेपर लीक के कारण 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को परेशानी हुई है। आखिर ऐसा क्यों हुआ?


इसके आगे तेजस्वी ने लिखा है कि हमने 𝟏𝟕 महीनों में 𝟒 लाख से अधिक नौकरियां दी, कभी भी किसी नियुक्ति परीक्षा में पेपर लीक नहीं हुआ। हमने केवल 𝟕𝟎 दिनों में दो चरण में 𝟐 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की। शिक्षक भर्ती परीक्षा के दोनों चरणों में 𝟏𝟕 लाख से अधिक अभ्यर्थी होने के बावजूद भी कभी किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली। सब नियुक्ति निष्पक्ष, पारदर्शी और सहज प्रक्रिया से हुई।


अब ऐसी कौन सी ताकत और तत्व बिहार सरकार में है जिसके कारण तीसरे चरण की नियुक्ति के लाखों परिक्षार्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? सनद रहे, तीसरे चरण में भी 𝟏 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति का नीतिगत निर्णय हमारे कार्यकाल में हमने कराया था? अब ये NDA सरकार इसे लटका, अटका और भटका क्यों रही है? इसके साथ ही तेजस्वी ने एक फोटो भी पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि - मुझसे कहो... मैं सुनूंगा, मैं करूंगा।


आपको बताते चलें कि,  शुक्रवार को हुई BPSC TRE-3 परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया है।आर्थिक अपराध इकाई, पटना की टीम ने दफे जुबान में यह बातें कही है। इस मामले में झारखंड के हजारीबाग में 250 से ज्यादा छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी छात्र बिहार के विभिन्न जिलों से हजारीबाग पहुंचे थे।हजारीबाग से बरामद सभी सैंपल का मिलान हो गया है। परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।