ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

BPSC पेपर लीक मामले पर भड़के मुकेश सहनी, कहा.. सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे

PATNA : 67वीं बीपीएससी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने को लेकर विकासशील इंसान पार्टी VIP के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। मुक

BPSC पेपर लीक मामले पर भड़के मुकेश सहनी, कहा.. सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : 67वीं बीपीएससी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने को लेकर विकासशील इंसान पार्टी VIP के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। मुकेश सहनी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि भले ही परीक्षा को रद्द कर दिया गया है लेकिन उन छात्रों का इसमें क्या दोष था जो पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे। मुकेश सहनी ने सरकार से मामले में दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।


वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा है कि रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) की परीक्षा को लेकर हुई गड़बड़ी से छात्र अभी उबर भी नहीं पाए थे कि आज सरकार ने बिहार लोक सेवा आयोग की 67 वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा में पेपर लीक हो गया। उन्होंने इसे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है।पूर्व मंत्री ने कहा कि लाखों बच्चों की सालों की जी तोड़ मेहनत और सपनों पर बीपीएससी के अध्यक्ष के गैर जिम्मेदार रवैया ने पानी फेर दिया।


उन्होंने कहा कि एक तो बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में पलायन करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर ऐसी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक हो जाना भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। इधर, वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी कहा कि छात्र जब अपनी मांग को लेकर सड़क पर उतरते हैं तो सरकार लाठी चार्ज करवाती है, आज तो लाखों बच्चों का भविष्य सरकार ने दांव पर लगा दिया, सरकार अब क्या करेगी? उन्होंने मामले में दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें