ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जोहार खतियान यात्रा में बोले हेमंत- गुजरात को गुजराती और बिहार को बिहारी चलाता है लेकिन झारखंड को चला रहे छत्तीसगढ़ के लोग

CHATRA: खातियानी जोहार यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। हेमंत सोरेने ने कहा कि गुजरात को ग

जोहार खतियान यात्रा में बोले हेमंत- गुजरात को गुजराती और बिहार को बिहारी चलाता है लेकिन झारखंड को चला रहे छत्तीसगढ़ के लोग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

CHATRA: खातियानी जोहार यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। हेमंत सोरेने ने कहा कि गुजरात को गुजराती चलाता है, बंगाल को बंगाली चलाता है, ओडिशा को ओडिया चलाता है, बिहार को बिहारी चलाता है, महाराष्ट्र को मराठी चलाता है लेकिन हमारे झारखंड को छत्तीसगढ़ के लोग चला रहे हैं। झारखंडी लोग इस राज्य को नहीं चला पाये। हमारे विपक्ष में भी जो झारखंड लोग उनका एजेंट बने बैठे है उनकी भी स्थिति ऐसी ही है। 


बीजेपी पर हमला करते हुए हेमंत ने कहा कि झारखंड का पहला मुख्यमंत्री एक झारखंडी बना था तो उसे 2-3 साल में ही हटा दिया गया। उसके बाद फिर एक और झारखंडी आया तो उसको भी 5 साल नहीं चलने दिया उसको भी दो-तीन साल में उतार दिया। 


हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर हमला करते हुए आगे कहा कि आज एक झारखंडी नौजवान सत्ता पर है तो उसको भी येन केन प्रकारेण सत्ता से बेदखल करने की साजिश हो रही है। इन्हे एक केंद्रीय मंत्री बोलते है कि यहां के एक नेता बोलते है कि झारखंड में सरकार गिरा दो। क्या इस राज्य के सवा तीन करोड़ लोगों का जिस सरकार को आर्शीवाद प्राप्त है उसको आप अलोकतांत्रिक तरीके से गिराने की बात करते है।


आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी संघर्ष के बाद हमें अलग राज्य मिला, लेकिन जिनके आंदोलन से राज्य अलग हुआ दुर्भाग्य से इन लोगों ने उन्हें भी राज्य चलाने का मौका नहीं दिया। बड़ी चतुराई से ये षड्यंत्रकारी लोग जब जब राज्य को अलग करने वाले लोगों को सरकार चलाने का मौका मिला तो इन्होने येन केन प्रकारेण सत्ता से बेदखल कर खुद सत्ता में आ गए। 20 सालों तक यही चलता रहा, मुझे ये समझ में नहीं आता कि कौन सा फार्मला इन 20 सालों में चला जब खनिज संपदा से सम्पन्न राज्य देश का सबसे पिछड़ा हुआ राज्य बनकर रह गया है। सब कुछ इस राज्य में है खेत है खलिहान है, लोहा है अबरक है , खनिज संपदा है फिर भी क्या कमी रह गई कि ये सबसे पिछड़ा राज्य बन गया।

टैग्स