ब्रेकिंग
'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानकाहे की शराबबंदी..? एक्साइज के इंस्पेक्टर-दारोगा 'अपहरणकर्ता’ और 'सुपरिटेंडेंट' बने संरक्षण दाता ! 2.10 लाख की वसूली के खुलासे के बाद शपथ पत्र का खेल, इससे 'वसूली गैंग' के पाप धूल जाएंगे ? Bihar Teacher News: दे तो दूंगा...पढ़ाना तो आपको पड़ेगा...बहाना नहीं चलेगा, CM सम्राट ने शिक्षकों को लेकर की बड़ी घोषणानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टराबड़ी देवी ने बिहार सरकार को लिखा पत्र, 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए मांगी इतनी मोहलत'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानकाहे की शराबबंदी..? एक्साइज के इंस्पेक्टर-दारोगा 'अपहरणकर्ता’ और 'सुपरिटेंडेंट' बने संरक्षण दाता ! 2.10 लाख की वसूली के खुलासे के बाद शपथ पत्र का खेल, इससे 'वसूली गैंग' के पाप धूल जाएंगे ? Bihar Teacher News: दे तो दूंगा...पढ़ाना तो आपको पड़ेगा...बहाना नहीं चलेगा, CM सम्राट ने शिक्षकों को लेकर की बड़ी घोषणानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टराबड़ी देवी ने बिहार सरकार को लिखा पत्र, 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए मांगी इतनी मोहलत

बोगो सिंह के खिलाफ चिराग का बड़ा दांव, मटिहानी से स्व कामदेव सिंह के बेटे को LJP कैंडिडेट बनाया

PATNA : बेगूसराय जिले में जनता दल यूनाइटेड के लिए सबसे सुरक्षित माने जाने वाली मटिहानी सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। मटिहानी से जेडीयू के मौजूदा विधायक बोगो सिंह लगातार

बोगो सिंह के खिलाफ चिराग का बड़ा दांव, मटिहानी से स्व कामदेव सिंह के बेटे को LJP कैंडिडेट बनाया
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बेगूसराय जिले में जनता दल यूनाइटेड के लिए सबसे सुरक्षित माने जाने वाली मटिहानी सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। मटिहानी से जेडीयू के मौजूदा विधायक बोगो सिंह लगातार चार बार जीत हासिल कर चुके हैं और पांचवी बार भी उन्होंने जीत का दावा किया है। वह अपना नामांकन मंगलवार को ही दाखिल कर चुके हैं लेकिन अब नीतीश कुमार के इस सबसे मजबूत विधायक के खिलाफ चिराग पासवान ने बड़ा दांव खेल दिया है। 


लोक जनशक्ति पार्टी मटिहानी विधानसभा सीट से राजकुमार सिंह को उम्मीदवार बनाने जा रही है। राजकुमार सिंह को पार्टी ने सिंबल भी जारी कर दिया है। बेगूसराय के इलाके में कभी रॉबिनहुड के नाम से फेमस रहे स्वर्गीय कामदेव सिंह के बेटे राजकुमार सिंह की पकड़ इलाके में मजबूत मानी जाती है। पार्टी ने उन्हें बहुत सोच समझकर बोगो सिंह के खिलाफ मैदान में उतारा है। राजकुमार सिंह ने लोक जनशक्ति पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह से मुलाकात की है और यह माना जा रहा है कि अब सूरजभान भी बेगूसराय की स्थिति पर अपने तरीके से चुनावी प्रबंधन करेंगे। 


मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद बोगो सिंह ने ना केवल अपनी जीत का दावा किया था बल्कि सीपीआई के नेता कन्हैया कुमार को बंदर तक बता दिया था। लेकिन अब उन्हें मटिहानी सीट पर खुद कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। बोगो सिंह खुद भी अपनी ही सरकार के सिस्टम और अफसरशाही को लेकर आलोचना करते रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व के साथ खड़े होने के बावजूद उन्होंने बिहार में अफसरशाही को लेकर लगातार सरकार की पोल खोली है। ऐसे में यह भी देखना दिलचस्प होगा कि बोगो सिंह अपनी ही सरकार की खामियों से बचते बचाते कैसे चिराग के इस दांव का मुकाबला करते हैं।

टैग्स