ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: कमरभर पानी के बीच गर्भवती को खटिया पर ले जाने को मजबूर हुए परिजनमोबाइल दुकानदार को गोली मारकर 1 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंगड्यूटी में मनमानी करना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, 3 SHO सस्पेंड; SP ने लिया बड़ा एक्शनBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: कमरभर पानी के बीच गर्भवती को खटिया पर ले जाने को मजबूर हुए परिजनमोबाइल दुकानदार को गोली मारकर 1 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंगड्यूटी में मनमानी करना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, 3 SHO सस्पेंड; SP ने लिया बड़ा एक्शनBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

बोचहां सीट को लेकर बोले जीतनराम मांझी, बीजेपी ने परंपरा तोड़ी

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी अब अपनी ही पार्टी में अकेले हो गए हैं। उनके पार्टी के तीनों विधायक अब बीजेपी में शामिल हो गये हैं। हिन्दुस्तानी आव

बोचहां सीट को लेकर बोले जीतनराम मांझी, बीजेपी ने परंपरा तोड़ी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी अब अपनी ही पार्टी में अकेले हो गए हैं। उनके पार्टी के तीनों विधायक अब बीजेपी में शामिल हो गये हैं। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा यानि हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से जब मीडिया ने सवाल पूछा तब उन्होंने कहा कि यह बीजेपी और मुकेश सहनी का अंदरुनी मामला है इसमें हम कुछ नहीं कह सकते लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि राजनीति में कुछ भी संभव है यह कोई नई बात नहीं है कौन किसके साथ चला जाएगा कुछ कहा नहीं जा सकता।


वही जीतन राम मांझी ने बोचहां सीट को लेकर कहा कि जिस पार्टी का सीट होता है वो ही वहां लड़ते हैं या फिर जो कैंडिडेट पहले थे और किसी कारणवश उनका निधन हो गया हो तो उनके परिवार के लोगों को ही इस सीट पर लड़ने का अधिकार है। ये परंपरा पहले से ही चलती आ रही है। इस परंपरा को बीजेपी ने तोड़ने का काम किया है। बीजेपी ने यह परंपरा क्यों तोड़ी यह हम नहीं कह सकते। मुकेश सहनी के साथ उनका खुन्नस था।


जीतन राम मांझी ने कहा कि मुकेश सहनी 2 जुलाई तक हैं। 2 जुलाई बाद छह माह मुख्यमंत्री की इच्छा से आगे रह सकते हैं। वीआईपी के तीन विधायकों के बीजेपी में शामिल होने पर मांझी ने कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव है। यह कोई नहीं बात नहीं हुई है। कौन किसके साथ हो जाएगा कुछ भी कहा नहीं जा सकता।

टैग्स