ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बीजेपी विधायक से भिड़े ‘आप’ प्रवक्ता, विकास पर बहस की दी चुनौती

DARBHANGA : आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शंकर झा ने दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी पर विकास के मुद्दे पर जमकर हमला बोला है। साथ ही खुले डिबेट करने की चुनौती दी है। उन्ह

बीजेपी विधायक से भिड़े ‘आप’ प्रवक्ता, विकास पर बहस की दी चुनौती
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शंकर झा ने दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी पर विकास के मुद्दे पर जमकर हमला बोला है। साथ ही खुले डिबेट करने की चुनौती दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दरभंगा को पहले से मिले धरोहर राजकीला, तालाब, गोशाला, डीएमसीएच, एयरपोर्ट आदि तक को आजतक विकसित नही कर पाये, वे भला और किस विकास की बात करते हैं! केवल अपना और अपने परिवार का विकास करना दरभंगा का विकास नही होता। ‘आप’ प्रवक्ता लहेरियासराय के जीएन गंज स्थित एक होटल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।


श्री झा ने कहा कि हर तरफ केवल भ्रष्टाचार का बोलबाला है। 15 साल से शहर के विधायक हैं संजय सरावगी, पर आज तक जलजमाव से मुक्ति क्यों नही दिलवा सके, जाम से हांफते दरभंगा में कितने ओवरब्रिज और फ्लाईओवर बनवा सके, ये जवाब उन्हें जनता को देना होगा। एक बुखार लगने पर भी इलाज केलिए लोगों को डीएमसीएच जाना पड़ता है। डीएमसीएच का हाल किसी से छिपा नही है।


उन्होंने कहा कि आजतक डीएमसीएच की व्यवस्था क्यों नही सुधरी, इसका जवाब इन्हें देना होगा। उन्होंने सभी बन्द पड़े स्वास्थ्य केंद्रों को चालू करने और मुहल्ला क्लीनिक की शुरुआत करने की बात भी कही। शंकर झा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि घर घर जाकर लोगो को बताएं कि किस प्रकार विकास को अवरुद्ध कर भ्रष्टाचार का बोलबाला हर तरफ हो गया है। उन्होंने लोगो से अपने प्रतिनिधियों से इन मुद्दों पर सवाल जरूर करने की अपील की।