ब्रेकिंग
बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली

BJP विधायक भागीरथी देवी ने मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, कहा.. चांदी के चिलम से गांजा पीते हैं नीतीश!

BAGAHA : सीएम नीतीश कुमार एनडीए से बहार निकल गये हैं. उन्होंने महागठबंधन से साथ मिलकर सरकार बना लिया है. बीजेपी बिहार में सत्ता से बहार हो गई है. जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने सीएम नी

BJP विधायक भागीरथी देवी ने मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, कहा.. चांदी के चिलम से गांजा पीते हैं नीतीश!
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BAGAHA : सीएम नीतीश कुमार एनडीए से बहार निकल गये हैं. उन्होंने महागठबंधन से साथ मिलकर सरकार बना लिया है. बीजेपी बिहार में सत्ता से बहार हो गई है. जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने सीएम नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इसी कड़ी में बीजेपी विधायक भागीरथी देवी ने सीएम नीतीश पर बड़ा हमला बोले है. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार के बारे में हमलोग सब जानते हैं. वो बिना चांदी के चिलम से गांजा पिए विधानसभा की कार्यवाही में नहीं बैठते. उनके हाथ में हमेशा चिलम रहता है.


बीजेपी विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार के हाथ में चिलम और आंख में धुंआ है. वे चांदी का चिलम रखते हैं. इसी चिलम से गांजा पीते हैं. नीतीश कुमार जब तक गंजा नहीं पीते हैं, तब तक वो विधानसभा में अंदर नहीं बैठते हैं. वो विधानसभा की कार्यवाही से उठते है तो भी सबसे पहले अपनी लॉबी में जाते हैं और वहां गंजा पीते हैं. भागीरथी देवी ने सीएम नीतीश को मेहरारू यानी औरत कहते हुए कहा कि वे इधर की बात उधर करने में माहिर हैं. उनका अब कोई विश्वास नहीं करता है. इस दौरान बीजेपी के अन्य नेताओं ने भी मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला. 


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए से बहार निकल गये हैं. उन्होंने महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बना ली है. जिसके बाद से बीजेपी उनपर हमलावर है. पूरे राज्य में बीजेपी की ओर से सीएम नीतीश के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है. पश्चिम चंपारण के रामनगर प्रखंड मुख्यालय में बीजेपी के द्वारा जनादेश के विश्वासघात में कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसी दौरान बीजेपी विधायक भागीरथी देवी ने यह बयान दिया है.

टैग्स