ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल

BJP विधायक राजू सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इश्तिहार की अनुमति और वारंट के लिए कोर्ट पहुंची पुलिस

MUZAFFARPUR : भाजपा विधायक राजू सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस ने अब इनके खिलाफ इश्तिहार की अर्जी कोर्ट में दी है। इसके साथ ही सीओ और कर्मचारी की

BJP विधायक राजू सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें,  इश्तिहार की अनुमति और वारंट के लिए कोर्ट पहुंची पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : भाजपा विधायक राजू सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस ने अब इनके खिलाफ इश्तिहार की अर्जी कोर्ट में दी है।  इसके साथ ही सीओ और कर्मचारी की पिटाई मामले में भी वारंट की अर्जी दायर की है। पुलिस का कहना है कि, कोर्ट के तरफ से आज  की अर्जी मंजूर कर ली जाएगी। 


दरअसल, जिले के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक को राजद नेता अपहरण कांड तथा सीओ कर्मचारी की पिटाई मामले में न्यायालय ने वारंट जारी करने का निर्देश दिया था। लेकिन, नियमानुसार विधायक की गिरफ्तारी नही होने के कारण अब पुलिस ने विधायक के वारंट को वापस कर इस्तिहार की अर्जी माननीय कोर्ट में दी है ।


मालूम हो कि, राजद नेता तुलसी राय का अपहरण कांड और सीओ कर्मचारी की पिटाई और गाली गलौज का मामला जिले के भाजपा विधायक के खिलाफ पारू थाना में ही दर्ज है। हालांकि, इसको लेकर बीजेपी का प्रतिनिधि मंडल डीएम और एसएसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी साथ ही साथ स्थानीय पारू थाना पुलिस पर एकपक्षीय कार्यवाई का आरोप लगाया था और कहा था कि अगर पुलिस प्रशासन निष्पक्ष जांच नही की तो सड़क पर उग्र आंदोलन होगा। 


इधर, देवरिया में राजू सिंह के समर्थको द्वारा आक्रोश मार्च की सूचना पर पुलिस ने विधि व्यवस्था को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी और सुरक्षा व्यवस्था भंग न हो इसको लेकर सुबह से शाम तक देवरिया इलाके में पुलिस फ्लैग मार्च की थी। जिसके बाद सरकारी परमिशन नही होने के कारण आक्रोश मार्च रद्द किया था। बहरहाल, अब देखना होगा कि क्या आज माननीय न्यायालय से क्या पुलिस को राजद नेता अपहरण मामले में इश्तिहार मिलती है या नही और पारू पुलिस सीओ और राजस्व कर्मचारी की पिटाई मामले में विधायक के खिलाफ वारंट की अर्जी दाखिल करती है या नही।