ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

यादवों का भाजपा से बड़ा दुश्मन कोई नहीं, बोले JAP सुप्रीमो..यादव से लगाव है तो सेना में करे अहीर रेजिमेंट का गठन

PURNEA: जन अधिकार पार्टी (जाप) के सुप्रीमो पप्पू यादव ने बीजेपी और केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय पर जमकर हमला बोला। कहा कि बीजेपी से बड़ा दुश्मन यादव और दलितों का कोई नह

यादवों का भाजपा से बड़ा दुश्मन कोई नहीं, बोले JAP सुप्रीमो..यादव से लगाव है तो सेना में करे अहीर रेजिमेंट का गठन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: जन अधिकार पार्टी (जाप) के सुप्रीमो पप्पू यादव ने बीजेपी और केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय पर जमकर हमला बोला। कहा कि बीजेपी से बड़ा दुश्मन यादव और दलितों का कोई नहीं है। यादव खुद कमजोर गरीब की मदद के लिए पैदा हुआ है। यदि बीजेपी और उसके नेताओं को यादवों से इतना ही लगाव है तो सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन करके दिखाये। 


14 नवम्बर को गोवर्धन पूजा के मौके पर बीजेपी ने यादवों का मिलन सामारोह पटना के बापू सभागार में कराया था। जिसमें आए यादवों ने बीजेपी की सदस्यता हासिल की। बीजेपी के मिलन समारोह पर पूर्णिया में मौजूद जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने जमकर हमला बोला। कहा कि यादव कमजोर-गरीब की मदद के लिए पैदा हुआ है। यादव का मतलब दूसरों के लिए जीना होता है। हम केवल अपनी बात नहीं करते समाज की भी सोचते हैं। भाजपा और बीजेपी नेता नित्यानंद से बड़ा दुश्मन यादवों का कोई नहीं है। बीजेपी ने कितने यादव को मंत्री बनाया यह बताये।


 राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी जानना चाहूंगा कि आपकी पार्टी की सरकार बिहार में कई वर्षों से है तो आज तक आपने यादवों के लिए क्या किया कि यादवों में गरीबी आज भी क्यों है? केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरते हुए पप्पू यादव ने कहा कि यदि यादवों से इतना ही लगाव है तो सेना में भी अहीर रेजिमेंट का गठन क्यों नहीं कर देते। बीजेपी वाले विकास की बात नहीं करती है ये सिर्फ जाति और धर्म की बात करते हैं। 


रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता