ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

BJP सांसद निशिकांत दुबे को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने साहिबगंज से दबोचा

DESK: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दिनेश पंडित पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। आरोपी को

BJP सांसद निशिकांत दुबे को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने साहिबगंज से दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दिनेश पंडित पर पहले से ही  कई मामले दर्ज हैं। आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी दिल्ली पुलिस कर रही है। 


गोड्डा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को दिनेश पंडित ने जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। आरोपी दिनेश पंडित पर पहले ही कई मामले दर्ज हैं और वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। दिनेश पंडित को साहिबगंज के सकड़भंगा गांव से गिरफ्तार किया गया है। 


दिल्ली पुलिस ने देवघर पुलिस और साहिबगंज के तीनपहाड़ और रांगा थाना पुलिस की मदद से दिनेश पंडित को गिरफ्तार किया। दिनेश पंडित पर हत्या सहित कई मामले दर्ज है वह पहले भी जेल जा चुका है। राजमहल विधायक अनंत ओझा को धमकी देने के मामले में वह जेल जा चुका है। रांगा थाना क्षेत्र के सोहेल हत्याकांड का भी आरोपी दिनेश पंडित है। गिरफ्तारी के बाद उसे रांगा थाने में रखा गया है। उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में दिल्ली पुलिस जुटी हुई है।

टैग्स