ब्रेकिंग
Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव

BJP सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ 4 थानों में दर्ज की गयी 5 FIR, मधुपुर उपचुनाव में कानून का उल्लंघन किए जाने का मामला

DEOGHAR: गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे पर अलग-अलग 4 थानों में 5 एफआईआर दर्ज कराई गयी है। मधुपुर उपचुनाव में कानून का उल्लंघन किए जाने के मामले में यह प्राथमिकी दर्ज हुई

BJP सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ 4 थानों में दर्ज की गयी 5 FIR, मधुपुर उपचुनाव में कानून का उल्लंघन किए जाने का मामला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DEOGHAR: गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे पर अलग-अलग 4 थानों में 5 एफआईआर दर्ज कराई गयी है। मधुपुर उपचुनाव में कानून का उल्लंघन किए जाने के मामले में यह प्राथमिकी दर्ज हुई है। निशिकांत दुबे पर नियम के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया गया है। नगर थाना, मधुपुर थाना, चितरा थाना और देवीपुर थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। देवीपुर थाने में दो प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।  


बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे एक ट्वीट को लेकर विवाद में आए थे और अब उनपर एक साथ चार थानों में कुल 5 एफआईआर दर्ज करायी गयी है। नगर थाना में सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार ने मामला दर्ज कराया है। वही मधुपुर थाने में बीडीओ राजीव कुमार सिंह, देवीपुर थाने में बीडीओ अभय कुमार और चितरा थाने में बीडीओ पल्लवी सिन्हा द्वारा दिए गये आवेदन के आधार पर केस दर्ज किया गया है।


वही देवघर के विभिन्न थाना में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह के ट्वीट करने को लेकर ये मामले दर्ज किए गए हैं। मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान सांसद निशिकांत दुबे द्वारा ट्विटर पर ट्वीट करने से संबंधित एक साथ 5 केस दर्ज करायी गयी है।


 नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी में इस बात का जिक्र है कि मधुपुर विधानसभा चुनाव उप निर्वाचन-2021 में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा 11 अप्रैल 2021 को एक ट्वीट किया गया था। निशिकांत दुबे ने जो ट्वीट किया उसी के संबंध में कार्रवाई की मांग की गयी है। 


वही राजीव कुमार सिंह नामक एक शख्स की ओर से 24 अक्टूबर को मधुपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गयी थी। जिसमें बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे पर गंभीर आरोप लगाये। मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान संप्रदाय विशेष को लेकर की गई टिप्पणी मामले में प्राथमिकी दर्ज की। निशिकांत दुबे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि गोड्डा सांसद मधुपुर उपचुनाव के वक्त ट्विटर पर संप्रदाय विशेष के प्रति आक्रोश का माहौल तैयार कर रहे थे और टकराव पैदा करने की कोशिश कर रहे थे।  

टैग्स