ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

बीजेपी सांसद ने स्पेशल स्टेटस की मांग को शगूफा बताया, कहा - नीतीश सरकार की गलत नीतियां भ्रष्ट सिस्टम के जिम्मेदार

DELHI : बीजेपी सांसद गोपाल नारायण सिंह ने नीतीश सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। गोपाल नारायण सिंह ने स्पेशल स्टेटस की मांग को नीतीश कुमार और उनकी पार्टी का शगूफा करार देत

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : बीजेपी सांसद गोपाल नारायण सिंह ने नीतीश सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। गोपाल नारायण सिंह ने स्पेशल स्टेटस की मांग को नीतीश कुमार और उनकी पार्टी का शगूफा करार देते हुए कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार की गलत नीतियों के कारण ही पूरा सिस्टम भ्रष्ट हो चुका है।

गोपाल नारायण सिंह ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी लागू करके अब तक कोई फायदा नहीं हुआ और नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। बीजेपी सांसद ने कहा है कि बिहार में ना ही विकास हो पाया है और ना ही उसके पास अपना रेवेन्यू सोर्स है। नीतीश सरकार लगातार राज्य के संसाधनों को खत्म कर रही है सो अलग है।


बीजेपी सांसद गोपाल नारायण सिंह पहले भी नीतीश सरकार की आलोचना करते रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली को लेकर बीजेपी के राज्यसभा सांसद ने कई बार सवाल खड़े किए हैं और अब एक बार फिर गोपाल नारायण सिंह ने कहा है कि विशेष दर्जे पर शगूफा छोड़कर नीतीश कुमार को राज्य से बाहर जा रहे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के बारे में सोचना चाहिए। 


टैग्स