ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौत

BJP सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को बड़ी राहत, इस मामले में कोर्ट से मिली बेल

CHHAPRA: महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। थाने से जब्त सामान को जबरन छुड़ाने के मामले में बीजेपी सांसद समेत 6 आरो

BJP सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को बड़ी राहत, इस मामले में कोर्ट से मिली बेल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। थाने से जब्त सामान को जबरन छुड़ाने के मामले में बीजेपी सांसद समेत 6 आरोपियों को जमानत दे दी। इस मामले में बीजेपी सांसद समेत 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।


दरअसल, 27 अक्टूबर को सारण के बनियापुर थाने में पुलिस ने सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समेत 17 अन्य लोगों के खिलाफ नामजद देस दर्ज किया था। सभी पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस द्वारा जब्त डीजे लदे वाहनों को जबरन छुड़ा लिया था। बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समेत 6 आरोपी शुक्रवार को छपरा सिविल कोर्ट के चीफ जुडिशल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिपाठी की अदालत में हाजिर हुए।


मामले की सुनवाई करते हुए सीजेएम ने सिग्रीवाल समेत 6 आरोपियों को 7 हजार के निजी मुचलके पर बेल दे दी। जमानत मिलने के बाद सांसद सिग्रीवाल ने कहा कि पुलिस ने उनके ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि वे कानून का सम्मान करते हैं इसलिए कोर्ट में जमानत के लिये आवेदन दिया था, जिसपर सुनवाई करते हुए अदालत ने उन्हें बेल दे दी।