ब्रेकिंग
Bihar BJP : आखिर अपने ही गढ़ में बार-बार क्यों पिट रही भाजपा? पहले बांकीपुर, अब पटना शिक्षक MLC सीट भी हाथ से गई✦दिवाली पर बिहार लौट रहे मजदूरों से भरी बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल✦बिहार पर चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा... 13 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी✦Bihar MLC Result: 8 में 5 सीटों पर भूमिहार उम्मीदवारों का डंका, नवल यादव से मदन मोहन झा तक दिग्गज धराशायी✦पटना शिक्षक सीट पर RJD की जीत: BJP को हराने वाले डॉ. संजीव कुमार को CM सम्राट ने दी बधाई✦Bihar BJP : आखिर अपने ही गढ़ में बार-बार क्यों पिट रही भाजपा? पहले बांकीपुर, अब पटना शिक्षक MLC सीट भी हाथ से गई✦दिवाली पर बिहार लौट रहे मजदूरों से भरी बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल✦बिहार पर चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा... 13 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी✦Bihar MLC Result: 8 में 5 सीटों पर भूमिहार उम्मीदवारों का डंका, नवल यादव से मदन मोहन झा तक दिग्गज धराशायी✦पटना शिक्षक सीट पर RJD की जीत: BJP को हराने वाले डॉ. संजीव कुमार को CM सम्राट ने दी बधाई

‘BJP-RSS को हटाकर I.N.D.I.A की सरकार बनाएंगे’ जन विश्वास रैली में राहुल गांधी का दावा

PATNA: पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की जन विश्वास रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने रैली को संबोधित करते

‘BJP-RSS को हटाकर I.N.D.I.A की सरकार बनाएंगे’ जन विश्वास रैली में राहुल गांधी का दावा
Mukesh Srivastava
5 मिनट

PATNA: पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की जन विश्वास रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि देश से बीजेपी और आरएसएस को हटाकर इंडिया की सरकार बनाएंगे।


राहुल गांधी ने कहा कि देश में जब भी बदलाव आता है तो बिहार से तुफान शुरू होता है और यहां से तुफान देश के दूसरे राज्यों तक जाता है। बिहार देश की राजनीति का सेंटर है और बदलाव की शुरुआत बिहार से ही होती है। आज देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ नफरत, हिंसा, अहंकार और दूसरी तरफ मोहब्बत, भाईचारा और एक दूसरे की इज्जत। नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोलते हैं।


उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों के दिल में नफरत नहीं बल्कि मोहब्बत है, प्यार है और एक-दूसरे का आदर है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि इस देश में नफरत क्यों फैल रही है। नफरत का सबसे बड़ा कारण देश में अन्याय है। युवाओं के खिलाफ अन्याय, किसानों के खिलाफ अन्याय, सामाजिक और आर्थिक अन्याय। देश के प्रधानमंत्री दो तीन अरबपतियों के लिए काम करते हैं। उनका 16 लाख करोड़ रुपया प्रधानमंत्री ने पिछले 10 वर्षों में माफ कर दिया लेकिन उन्होंने देश के किसानों का कितना कर्ज माफ किया? 


राहुल ने कहा कि चालिस साल से सबसे अधिक बेरोजगारी हिंदुस्तान में है क्योंकि बीजेपी ने छोटे व्यापारियों को, किसानों को सुक्ष्म और लघु उद्योगों को नष्ट कर दिया है। एक तरफ नोटबंदी किया और दूसरी तरफ जीएसटी लागू कर दिया। नतीजा ये हुआ कि जो लोग इस देश को रोजगार देते हैं सुक्ष्म और लघु उद्योग वाले उन सबका काम बंद हो गया। पूरे देश में बड़े उद्योगपतियों की मनोपॉली चल रही है।


कांग्रेस सांसद ने कहा कि एक उद्योगपति के हाथ में देश के सारे के सारे पोर्ट, एयरपोर्ट, इन्फ्रास्टक्चर सभी चीजों को नरेंद्र मोदी ने एक उद्योगपति के हाथ में थमा दिया। आप लोगों के लिए इस देश में कुछ नहीं बचा है। इस देश में पिछड़ी जाति, अति पिछड़ा दलितों की 73 फीसदी आबादी है लेकिन पूरे देश की सबसे बड़ी कंपनियों में उनकी मालिकों की लिस्ट निकाल लीजिए उसमें एक व्यक्ति भी 73 फीसदी वाला नहीं मिलेगा।


मीडिया के मालिकों की लिस्ट भी निकाल लीजिए, 73 प्रतिशत वालों में से एक नहीं मिलने वाला है। प्राइवेट स्कूल कॉलेज और अस्पताल, कॉलेज चलाने वालों की लिस्ट निकाल लीजिए, उसमें भी 73 फीसदी वालों में से कोई नहीं मिलेगा। आईएएस की लिस्ट निकाल लीजिए उसमें सिर्फ तीन पिछड़े वर्ग के लोग मिलेंगे, तीन दलित और एक आदिवासी मिलेगा। देश की सरकार बजट पर अगर 100 रुपए खर्च करती है तो 73 फिसकी वालों को सिर्फ 6 रुपए की हिस्सेदारी मिलती है। वहीं सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को देख लिया जाए तो उनके लिए इस देश में कोई रास्ता नहीं बचा है। 


राहुल गांधी ने कहा कि पब्लिक सेक्टर में पहले गरीबों को रास्ता मिलता था, सरकार में रोजगार और नौकरी मिल जाती थी। जैसे बिहार में तेजस्वी और छत्तीसगढ में हमारी सरकार ने किया लेकिन नरेंद्र मोदी ने ये सभी रास्ते बंद कर दिए। सेना में अग्निवीर लागू कर दिया। पहली बार देश में दो तरह के शहीद होंगे। एक शहीद होगा तो उसे शहीद का दर्जा मिलेगा और सम्मान दिया जाएगा और दूसरा अग्निवीर शहीद होगा तो उसे न तो शहीद का दर्जा मिलेगा और ना ही सम्मान। बीजेपी के लोगों को गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। हमलोग बीजेपी और आरएसएस से नहीं डरते हैं। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। हम देश के लिए लड़ते और मरते हैं। बीजेपी और आरएसएस को हटाकर इंडिया की सरकार बनाकर दिखाएंगे।