ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज आखिरी दिन, शाम को पीएम मोदी करेंगे बड़ी रैली

DESK: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आज दूसरा दिन और आखिरी दिन है. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगें. वो कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन भी शा

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज आखिरी दिन, शाम को पीएम मोदी करेंगे बड़ी रैली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आज दूसरा दिन और आखिरी दिन है. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगें. वो कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन भी शामिल हुए थे. आज प्रधानमंत्री के समापन भाषण के साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का समापन हो जाएगा. कार्यकारिणी की बैठक के समापन के बाद प्रधानमंत्री आज हैदराबाद में ही विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.


बीजेपी की दो दिन की कार्यकारिणी की बैठक में आज कई राजनीतिक प्रस्ताव पास होने की सम्भावना है. बैठक में देश की मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा होगी. वर्तमान हालात और उदयपुर जैसी घटनाओं का ज़िक्र भी हो सकता है. इसके अलावा बीजेपी के भावी कार्यक्रम भी तय होंगे. दरअसल, तेलंगाना में अगले साल यानी 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में बीजेपी ने इस चुनावी की तैयारी के क्रम में अपना पहला कदम बढ़ा दिया है. 


इससे पहले, शनिवार की बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने वंशवादी राजनीति पर जमकर हमला किया. जेपी नड्डा ने कहा कि 20 वर्षों तक लगातार नरेंद्र मोदी विभिन्न संवैधानिक पदों पर रह कर समाज कल्याण और गरीबों के उत्थान के लिए जो काम किए हैं, वो हम सबके लिए प्रेरणा हैं. वहीं, भ्रष्टाचार और वंशवाद से पनपी विपक्षी पार्टियां समाज कल्याण की योजनाओं में बाधा पैदा करती हैं.


बता दें कि प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी आज शाम हैदराबाद के परेड मैदान में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे. दरअसल, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने राष्ट्रीयकार्यकारिणी बैठक आयोजित की है. हैदराबाद में करीब 18 साल बाद कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है. इससे पहले हैदराबाद में 2004 में कार्यकारिणी की बैठक हुई थी.

टैग्स