ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल को गिरफ्तार करने का आदेश

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिमी चंपारण से सांसद डॉ संजय जायसवाल को गिरफ्तार करने का आदेश करने का आदेश जारी कर दिया गया

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिमी चंपारण से सांसद डॉ संजय जायसवाल को गिरफ्तार करने का आदेश करने का आदेश जारी कर दिया गया है. 

मामला लोकसभा चुनाव से जुड़ा है. लोकसभा चुनाव 2019 में संजय जायसवाल पर घोड़ासहन थाना में लोगों को भड़काने और मारपीट करने को लेकर FIR दर्ज कराया गया था. घोड़ासहन के नगरवा स्कूल मतदान केंद्र पर 12 मई 2019 को मतदान के दौरान मारपीट हुई थी. जिसके बाद डॉक्टर संजय जायसवाल सहित 9 लोगों पर घोड़ासहन थाने में मामला दर्ज कराया गया था. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच का जिम्मा ASP शैशव यादव को सौंपा गया था. 

जांच के दौरान  ASP शैशव यादव ने मामला सही पाया, जिसके बाद ASP शैशव यादव ने संजय जायसवाल सहित 9 लोगों को गिरफ्तार करने और कुर्की जब्ती करने का  आदेश दिया है. डॉक्टर संजय जायसवाल अभी बिहार बीजेपी के अध्यक्ष हैं और  पश्चिमी चंपारण सीट से  तीसरी बार सांसद बने हैं.


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता