ब्रेकिंग
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में श्रेयस अय्यर रचेंगे इतिहास! कप्तानी डेब्यू में सचिन तेंदुलकर के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी का मौका...✦बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में श्रेयस अय्यर रचेंगे इतिहास! कप्तानी डेब्यू में सचिन तेंदुलकर के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी का मौका...✦बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट

नीतीश के एमएलसी ने बता दी बीजेपी की हैसियत, कहा.. हम मांगते रहेंगे विशेष राज्य का दर्जा

PATNA : बिहार को विशेष दर्जे की मांग पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अंदर चल रही खींचतान और तेज होती जा रह है। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष डा. संजय जायसवाल के बयान के बाद ज

नीतीश के एमएलसी ने बता दी बीजेपी की हैसियत, कहा.. हम मांगते रहेंगे विशेष राज्य का दर्जा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार को विशेष दर्जे की मांग पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अंदर चल रही खींचतान और तेज होती जा रह है। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष डा. संजय जायसवाल के बयान के बाद जेडीयू की तरफ से अब जवाब दिया जा रहा है. जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री नीरज कुमार के बाद अब जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. 


खालिद अनवर ने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को उनकी काम की वजह से चुना है. हम पर किसी पार्टी ने एहसान नहीं किया है. खालिद अनवर ने कहा कि जो बीजेपी के नेता बयानबाजी कर रहे हैं उनकी कुछ भी हैसियत नहीं है. नीतीश कुमार खुद से कुर्सी पर नहीं बैठे हैं. प्रधानमंत्री ने कई बार नीतीश कुमार को कन्वींस किया कि आप मुख्यमंत्री बनिये तब वह मुख्यमंत्री बनने के लिए राजी हुए हैं. प्रधानमंत्री ने तीन-तीन बार कॉल किया नीतीश कुमार को.


खालिद अनवर ने बीजेपी नेताओं की बयानबाजी पर कहा कि जिनको जो बोलना है बोले. जो आरोप लगाना है लगाइए और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले. बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग हम हमेशा करते रहेंगे. 


वहीं कांग्रेस के इस बयान पर कि बीजेपी-जेडीयू के बीच कलह से बिहार में राजनीतिक अस्थिरता पैदा हो रही है इससे बिहार में कभी भी सरकार गिर सकती है. इस पर खालिद अनवर ने कहा कि भाजपा के साथ हमारे बहुत मतभेद है, लेकिन हमने एलाइंस इसलिए किया है कि बिहार की तरक्की हो सके. जिस दिन बिहार की तरक्की के लिए हमें लगेगा कि कोई रोड़ा बन रहा है तो हम लोग तय कर लेंगे कि हमें क्या करना है.