ब्रेकिंग
सचिवालय में शराब मिलने पर विपक्ष हमलावर, RJD बोली- ड्राई स्टेट बिहार में विकास भवन तक पहुंच गई शराबबिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: पंचायत स्तर पर लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानशराबबंदी पर सवाल: सचिवालय में मिली शराब की बोतल, विकास भवन में मचा हड़कंपCM सम्राट का सबसे बड़ा फैसला, आप शिकायत करें...अधिकारी ने 30 दिनों में समाधान नहीं किया तो 31 वें दिन स्वतः 'सस्पेंड', अभियान सफल रहा तो बिहार में 'जनता राज' बिहार में संदिग्ध हालत में उप प्रमुख पति की मौत, गांव के बधार में शव मिलने से सनसनीसचिवालय में शराब मिलने पर विपक्ष हमलावर, RJD बोली- ड्राई स्टेट बिहार में विकास भवन तक पहुंच गई शराबबिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: पंचायत स्तर पर लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानशराबबंदी पर सवाल: सचिवालय में मिली शराब की बोतल, विकास भवन में मचा हड़कंपCM सम्राट का सबसे बड़ा फैसला, आप शिकायत करें...अधिकारी ने 30 दिनों में समाधान नहीं किया तो 31 वें दिन स्वतः 'सस्पेंड', अभियान सफल रहा तो बिहार में 'जनता राज' बिहार में संदिग्ध हालत में उप प्रमुख पति की मौत, गांव के बधार में शव मिलने से सनसनी

Bihar Politics: बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार पहुंचेंगे नितिन नबीन, पटना में इस दिन करेंगे रोड शो

Bihar Politics: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 23 दिसंबर को पटना आएंगे। रोड शो और अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ता सम्मान पर ध्यान देंगे।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 23 दिसंबर को पहली बार बिहार का दौरा करेंगे। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद उनका यह पहला घर आगमन है, जिसे लेकर पार्टी में खुशी की लहर है। राजधानी पटना में उनके भव्य अभिनंदन की तैयारी की जा रही है। पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इसकी जानकारी दी।


जानकारी के अनुसार, नितिन नबीन दोपहर 12:30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सीधे रोड शो में शामिल होंगे। रोड शो एयरपोर्ट से मिलर हाई स्कूल तक आयोजित किया जाएगा, जहां मैदान में उनका अभिनंदन समारोह होगा।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि संगठन की मजबूती नितिन नबीन की पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि रोड शो के दौरान नितिन नबीन हाई कोर्ट के पास स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे जेपी गोलंबर और इनकम टैक्स चौराहा पर भी माल्यार्पण करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।


भाजपा में नितिन नबीन के पटना आगमन को संगठन की शक्ति के रूप में पेश करने की तैयारी जोरों पर है। पार्टी में उत्साह है क्योंकि बिहार के किसी नेता को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद मिलने के बाद यह पहला आगमन है। केंद्रीय कमेटी में बिहार की प्रचंड जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।


प्रेस वार्ता में संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं की ताकत ही पार्टी का बल है। नितिन नबीन के नेतृत्व में जमीनी कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बना रहेगा। बेहतर काम करने वालों को पार्टी बड़े पदों पर नियुक्त कर सकती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें