ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

आरके सिन्हा ने की नीतीश की प्रशंसा, मुखिया पर कार्रवाई को उचित ठहराया

PATNA : बीजेपी नेता आरके सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार के निर्णय की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनता का काम नहीं करने वालों को स्थानीय निकायों और पंचायतों के चुनाव लड़ने पर रोक एक जनहितकारी निर्णय है.<

आरके सिन्हा ने की नीतीश की प्रशंसा, मुखिया पर कार्रवाई को उचित ठहराया
Anamika
2 मिनट

PATNA : बीजेपी नेता आरके सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार के निर्णय की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनता का काम नहीं करने वालों को स्थानीय निकायों और पंचायतों के चुनाव लड़ने पर रोक एक जनहितकारी निर्णय है.

आरके सिन्हा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने जो यह निर्णय लिया है कि जो जनप्रतिनिधि विशेष कर पंचायतों के मुखिया या नगर निगम/नगर परिषद् के वार्ड पार्षद इत्यादि जिनको नल-जल का काम पूरा करने का दायित्व दिया गया है, यदि वे घर-घर नल-जल पहुंचाने में सफल नहीं हो पाये हैं तो  उनको चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी जायेगी. यह एक अच्छा निर्णय है.

 क्योंकि, जनप्रतिनिधियों का काम सिर्फ नेतागिरी करना और बातें बनाना ही नहीं होना चाहिए. यदि उनको कुछ प्रशासनिक अधिकार दिये गये है तो पर्याप्त फंड भी दिया गया है. निश्चित काम बताया गया है तो उसे पूरा करना भी उनका कर्तव्य है. यही तो जनता का काम है. जनप्रतिनिधि इसी के लिए होता है. अतः जो जनता का काम पूरा न करे उसे चुनाव लड़ने से रोकने का मुख्यमंत्री  का यह निर्णय सराहनीय है.