ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल मैं भरत तिवारी का भाई हूं’ कहकर विवादों में आये सिपाही आशीष तिवारी होंगे बर्खास्त...DIG ने पुलिस मुख्यालय को भेजी रिपोर्टदोस्त के साथ घर से निकले युवक की संदिग्ध मौत, नाराज लोगों ने किया सड़क जाम; परिजनों ने हत्या की जताई आशंकाCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल मैं भरत तिवारी का भाई हूं’ कहकर विवादों में आये सिपाही आशीष तिवारी होंगे बर्खास्त...DIG ने पुलिस मुख्यालय को भेजी रिपोर्टदोस्त के साथ घर से निकले युवक की संदिग्ध मौत, नाराज लोगों ने किया सड़क जाम; परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

बीजेपी नेता की हत्या पर सम्राट चौधरी ने सरकार को चेताया, बोले- घटना में PFI की भूमिका

PATNA : कटिहार जिले में बीजेपी नेता की हत्या को लेकर सियासी लड़ाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में अब बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार पर हमला बोला है। उन

बीजेपी नेता की हत्या पर सम्राट चौधरी ने सरकार को चेताया, बोले- घटना में PFI की भूमिका
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कटिहार जिले में बीजेपी नेता की हत्या को लेकर सियासी लड़ाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में अब बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि इस घटना में पीएफआई की मुख्य भूमिका है। सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में जब से महागठबंधन की सरकार आई है तभी से अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने राज्य सरकार को बड़ी चेतावनी भी दे दी है। 





बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि हत्या में संलिप्त तीन लोगों की गिरफ्तारी की जाए। इसके लिए उन्होंने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है। चौधरी ने कहा है कि अगर अपराधी नहीं पकड़े जाते हैं तो कटिहार में चक्का जाम कर जमकर विरोध करेंगे। कटिहार में बीजेपी नेता की हत्या में सम्राट चौधरी ने पीएफआई की भूमिका का आरोप लगाया है। 





सम्राट चौधरी ने कहा है कि हत्या के लिए कानून प्रवर्तन अधिकारियों की ओर से लापरवाही बरती गई है। अपराधी घटना को अंजाम देकर खुलेआम घूमते हैं लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता है। मृतक बीजेपी नेता संजीव मिश्रा की बात करते हुए चौधरी ने कहा कि उन्होंने पूरा जीवन पार्टी को दिया है, लेकिन बिहार में सरकार बदलने के बाद उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई, जिसके कारण उनकी हत्या हो गई। 


टैग्स