ब्रेकिंग
पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये

BJP ने नीतीश के लिए बंद कर रखा है दरवाजा, बोली भाजपा ... खिलाड़ी बनने के चक्कर में बन जाएंगे मदारी

PATNA : नीतीश कुमार के पास अब कुछ भी नहीं बचा है तो वह भाजपा में आकर क्या करेंगे। उनको भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने साफ बोल दिया है क

 BJP ने नीतीश के लिए बंद कर रखा है दरवाजा, बोली भाजपा ...  खिलाड़ी बनने के चक्कर में बन जाएंगे मदारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : नीतीश कुमार के पास अब कुछ भी नहीं बचा है तो वह भाजपा में आकर क्या करेंगे। उनको भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने साफ बोल दिया है कि उनके लिए अब दरवाजा बंद कर दिया गया है। यह बातें भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कही है।


दरअसल, बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से ऐसे माहौल बना रहे थे जिसमें से लग रहा था कि नीतीश कुमार एक बार फिर से एनडीए में शामिल हो सकते हैं। अब किसी सवालों का जवाब देते हुए भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि - गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साफ कहा है कि नीतीश कुमार के लिए कोई इंट्री नहीं है।भाजपा जानती है कि अब नीतीश कुमार के पास कुछ भी नहीं बचा है।


वहीं, बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि - नीतीश कुमार के लिए जब दरवाजा ही बंद है तो फिर आने का जाने का सवाल ही कहां पैदा होता है। अब तो उनकी बिहार से भी मुक्ति की बात हो रही है। अब तो बिहार के लोग चाह रहे हैं कैसे नीतीश कुमार से मुक्ति मिले। नीतीश कुमार जानबूझकर खुद एनडीए में आने की चर्चा करवाते हैं और बाद में इस चर्चा को रोक भी लगाते हैं। ये खिलाड़ी बनने की कोशिश करते हैं लेकिन बाद में इनको मदारी बनना पड़ जाता है।


मालूम हो कि, इससे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कार्यक्रम में शामिल हुए। जबकि नीतीश कुमार ने आज कैथल में होने वाले इनेलो के कार्यक्रम में कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला किया। अब किसी को लेकर जब सम्राट चौधरी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि -अच्छी बात है यदि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के कार्यों से प्रेरित होकर पहली बार जा रहे हैं तो यह काफी अच्छी बात है। 


इधर, नीतीश कुमार का कैथल में होने वाले इनेलो के कार्यक्रम में नहीं जाना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह में जाने का फैसला को गहरी   सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है और इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।  कुछ लोगों का कहना है कि नीतीश कुमार एक बार फिर से भाजपा के साथ जा सकते हैं।