ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया कैंडिडेट 6ठी सूची जारी की, दौसा से कन्हैया लाल मीणा को टिकट

DESK : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजस्थान की दो सीट करौली धौलपुर और दौसा पर उम्मीदवार की घोषणा बीजेपी ने की है। जिसमें करौली धौलपुर से इंदु देवी जाटव को चुनावी मैदान में उतारा है. व

BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया कैंडिडेट 6ठी सूची जारी की, दौसा से कन्हैया लाल मीणा को टिकट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजस्थान की दो सीट करौली धौलपुर और दौसा पर उम्मीदवार की घोषणा बीजेपी ने की है। जिसमें करौली धौलपुर से इंदु देवी जाटव को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं दौसा से कन्हैया लाल मीणा को अपना उम्मीदवार बनाया है। 


वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने मणिपुर की एक सीट पर उम्मीदवार की घोषणा की है। इनर मणिपुर सीट से बीजेपी ने थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी ने अबतक कुल 405 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। छठी सूची से पहले बीजेपी ने 402 सीटों पर उम्मीदार की घोषणा की थी। पांचवीं सूची बीजेपी ने 24 मार्च को जारी की थी। जिसमें 111 सीट पर उम्मीदवार का ऐलान किया था। 


जानकारी हो कि, पांचवीं सूची में पार्टी ने करीब 37 वर्तमान सासदों के टिकट काटे हैं जिनमें उत्तर प्रदेश से नौ, गुजरात से पांच, ओडिशा से चार और बिहार, कर्नाटक तथा झारखंड से तीन-तीन उम्मीदवार शामिल हैं। बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री वी के सिंह और अश्विनी चौबे के साथ ही पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी तथा विवादास्पद बयानों के लिए अकसर सुर्खियों में रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का टिकट काट दिया है। 


उधर, बीजेपी ने पांचवीं सूची में कई बड़े चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा था. जिसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा के संबलपुर से, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी सुल्तानपुर से और पूर्व सांसद नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।  पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा एक बार फिर ओडिशा के पुरी से किस्मत आजमाएंगे। वी के सिंह के स्थान पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से स्थानीय विधायक अतुल गर्ग पर पार्टी ने भरोसा जताया है।