ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BJP ने किया 'डार्क हॉर्स' पर भरोसा, अमर बाउरी और जेपी पटेल को नई कमान

RANCHI : झारखंड भाजपा ने विधायक अमर कुमार बाउरी को विधानसभा में पार्टी विधायक दल का नया नेता निर्वाचित किया है। बाउरी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा पार

BJP ने किया 'डार्क हॉर्स' पर भरोसा, अमर बाउरी और जेपी पटेल को नई कमान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : झारखंड भाजपा ने विधायक अमर कुमार बाउरी को विधानसभा में पार्टी विधायक दल का नया नेता निर्वाचित किया है। बाउरी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा पार्टी ने मांडू विधायक जेपी पटेल को विधायक दल का नया सचेतक बनाया है। केंद्रीय पर्यवेक्षक अश्विनी चौबे की रिपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांड ने इसका ऐलान किया। बाउरी अनुसूचित जाति तथा जेपी पटेल पिछड़ी जाति (कुर्मी) से आते हैं।


दरअसल, भाजपा ने पहले बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता चुना था। पर दल-बदल मामला चलने के कारण उन्हें विधानसभा से नेता प्रतिपक्ष की मान्यता नहीं मिली। इसी बीच बाबूलाल मरांडी को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने विधायक दल के नेता का पद छोड़ दिया था। 


वहीं, पिछले कई दिनों से पार्टी के अंदर विधायक दल नेता को लेकर रायशुमारी की। कई लोगों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गये। अंतत अमर कुमार बाउरी के नाम पर केंद्रीय नेतृत्व की सहमति बनी और उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। इस पद के लिए कई लोगों के नाम चल रहे थे। सचेतक बनाए गए जेपी पटेल भी नेता प्रतिपक्ष के पद की दौड़ में शामिल थे। लेकिन उन्हें सचेतक बनाया गया है। बिरंची नारायण को पार्टी ने पहले ही विधानसभा में मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। मरांडी ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए कहा है कि दोनों जनता की बातों को रखने का प्रभावी माध्यम बनेंगे। वहीं बाउरी ने भी पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।