ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बीजेपी ने कई सांसदों का टिकट काटा, वरुण गांधी-अश्विनी चौबे-अजय निषाद-छेदी पासवान सहित कई नेता शामिल

DESK: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने आज उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। बिहार के 3 सांसदों का नाम काट दिया गया है। बक्सर से अश्विनी चौबे का टिकट कट गया है। उनकी जगह

बीजेपी ने कई सांसदों का टिकट काटा, वरुण गांधी-अश्विनी चौबे-अजय निषाद-छेदी पासवान सहित कई नेता शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने आज उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। बिहार के 3 सांसदों का नाम काट दिया गया है। बक्सर से अश्विनी चौबे का टिकट कट गया है। उनकी जगह मिथिलेश तिवारी को टिकट दिया गया है। मुज़फ़्फ़रपुर से अजय निषाद के बदले राजभूषण निषाद और सासाराम से छेदी पासवान के बदले शिवेश राम को टिकट दिया गया है। 


वही वरुण गांधी का टिकट पीलीभीत से बीजेपी ने काट दिया है। जबकि बीजेपी ने फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया है। इस बार सबसे बड़ा नाम उम्मीदवार के रूप में कंगना रनौत का सामने आया है। 


वही टेलिविजन के सुपरहिट धारावाहिक रामायण के श्रीराम अरुण गोविल को भी बीजेपी ने चुनाव के मैदान में उतारा है। उन्हें मेरठ से टिकट दिया गया है। वही वरुण गांधी का टिकट पीलीभीत से बीजेपी ने काट दिया है। बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। बीजेपी की लिस्ट में बिहार के तीन सांसदों का टिकट कट गया है। बक्सर से अश्विनी चौबे के बदले मिथलेश तिवारी, मुज़फ़्फ़रपुर से अजय निषाद के बदले राजभूषण निषाद और सासाराम से छेदी पासवान के बदले शिवेश राम को टिकट दिया गया है। 


पश्चिम चंपारण-डॉ. संजय जयसवाल, पूर्वी चंपारण-राधा मोहन सिंह, मधुबनी-अशोक कुमार यादव,अररिया-प्रदीप कुमार सिंह, दरभंगा-गोपाल जी ठाकुर, मुजफ्फरपुर-राजभूषण निषाद,महाराजगंज-जनार्दन सिंह सिग्रीवाल,सारण-राजीव प्रताप रूडी,उजियारपुर-नित्यानंद राय,बेगूसराय-गिरिराज सिंह,पटना साहिब-रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र-रामकृपाल यादव, आरा-आर.के. सिंह, बक्सर-मिथिलेश तिवारी और सासाराम-शिवेश राम,औरंगाबाद-सुशील कुमार सिंह और नवादा-विवेक ठाकुर को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है।

बीजेपी ने कई सांसदों का टिकट काटा, वरुण गांधी-अश्विनी चौबे-अजय निषाद-छेदी पासवान सहित कई नेता शामिल

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें