ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

JDU को बिहार NDA में बड़े भाई की भूमिका नहीं, चिराग के बयान पर BJP बोली.. सब बराबर हैं

PATNA : बिहार में एनडीए का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कंधों पर हैं. सीएम कैंडिडेट के लिए चेहरा भी नीतीश कुमार हैं. ऐसे में जेडीयू लगातार यह दावा करते रहा है कि बिहार में एन

JDU को बिहार NDA में बड़े भाई की भूमिका नहीं, चिराग के बयान पर BJP बोली.. सब बराबर हैं
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : बिहार में एनडीए का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कंधों पर हैं. सीएम कैंडिडेट के लिए चेहरा भी नीतीश कुमार हैं. ऐसे में जेडीयू लगातार यह दावा करते रहा है कि बिहार में एनडीए के अंदर बड़े भाई की भूमिका उसकी भूमिका रही है भले ही केंद्र में बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में रहे. चिराग पासवान ने जेडीयू के दावे पर अपना सियासी दांव खेला था. चिराग पासवान ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को सुझाव दिया था कि भारतीय जनता पार्टी को बिहार में बड़े भाई की भूमिका में आना चाहिए. लेकिन अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा है कि बिहार में एनडीए गठबंधन है और इसके अंदर सभी दल बराबर हैं. यहां कोई बड़ा भाई और छोटा भाई नहीं है. संजय जायसवाल ने कहा है कि बिहार में कोई बड़ा और छोटा भाई नहीं है. यहां पर सब बराबर है. संजय जायसवाल ने कहा कि अगर यह बात चिराग पासवान बोले हैं तो उनके बयान पर कोई बात नहीं करेंगे. इसका जवाब चिराग पासवान ही दे सकते हैं. 


दरअसल संजय जायसवाल के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि जनता दल यूनाइटेड को बीजेपी भी बड़ा भाई मानने को तैयार नहीं है. चिराग पासवान ने जिस लिहाज से बीजेपी को बड़े भाई की भूमिका में आने का सलाह दिया था वह सफल होता दिख रहा है. अब बीजेपी खुले तौर पर यह कह रही है कि बिहार में एनडीए के अंदर सभी दल बराबर है ऐसे में जेडीयू को अब यह बात कबूल होगी या नहीं यह भी देखना दिलचस्प होगा.