ब्रेकिंग
परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..कल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानपरिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..कल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमान

BJP ने आखिरकार सुशांत को चुनावी मुद्दा बना डाला, विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया स्टीकर

PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई कर रही है। एनसीबी जैसी एजेंसी मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच को आगे बढ़ा रही है और साथ ही साथ ईडी ने भी अह

BJP ने आखिरकार सुशांत को चुनावी मुद्दा बना डाला, विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया स्टीकर
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई कर रही है। एनसीबी जैसी एजेंसी मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच को आगे बढ़ा रही है और साथ ही साथ ईडी ने भी अहम जानकारी इकट्ठा की है। लेकिन इस बात की आशंका पहले से ही जताई जाती रही है कि सुशांत के नाम पर कहीं राजनीति तो परवान नहीं चढ़ रही। अब भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर जो नया स्टीकर जारी किया है वह इस बात की तस्दीक करता है कि सुशांत के मामले पर राजनीति भी आगे बढ़ रही है। 


दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सुशांत सिंह राजपूत का स्टीकर बनवाया है। इस स्टीकर पर सुल्तान की तस्वीर के साथ भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह भी दिया गया है। साथ ही साथ 'ना भूले हैं, ना भूलने देंगे' का स्लोगन देते हुए जस्टिस फॉर सुशांत लिखा गया है। बीजेपी की तरफ से ना केवल सुशांत की तस्वीर वाला स्टीकर बल्कि उनके चेहरे की मुस्कुराहट वाला मास्क भी बनवाया गया है। बिहार बीजेपी के कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के नेता वरुण कुमार सिंह ने अपने टि्वटर हैंडल पर इस स्पीकर और मास्क को शेयर किया है। वरुण कुमार सिंह ने लिखा है कि ऐसे 30 हजार स्टीकर बिहार में लगाए जाएंगे और साथ ही साथ से सुशांत सिंह राजपूत की मुस्कुराहट वाला मास्क भी लोगों को दिया जाएगा। 


भारतीय जनता पार्टी बिहार चुनाव के ठीक पहले जिस तरह सुशांत सिंह का इस्तेमाल करने जा रही है वह बताता है कि बॉलीवुड एक्टर के मामले में बिहार के लोगों की संवेदनाओं का फायदा पार्टी उठाना चाहती है। कांग्रेस और शिवसेना जैसी पार्टियां पहले ही इस बात की आशंका जताते रही है कि बिहार में चुनाव में सुशांत सिंह राजपूत के मामले पर राजनीति की जाएगी और अब बीजेपी की तरफ से स्पीकर और मास्क जारी किए जाने के बाद विरोधियों की इस बात को बल मिल रहा है।

टैग्स