ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

सत्तापक्ष के सांसदों ने ही सरकार को घेरा, BSNL की खस्ताहाली पर रविशंकर प्रसाद को देनी पड़ी सफाई

DELHI : भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल की खस्ताहाल स्थिति का मसला आज संसद में जमकर गूंजा। लोकसभा में बीएसएनल के खस्ताहाल होने का मुद्दा प्रश्नोत्तर काल में उठा। बीजेपी सांसद रम

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DELHI : भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल की खस्ताहाल स्थिति का मसला आज संसद में जमकर गूंजा। लोकसभा में बीएसएनल के खस्ताहाल होने का मुद्दा प्रश्नोत्तर काल में उठा। बीजेपी सांसद रमा देवी ने बीएसएनएल की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए सरकार से यह जानना चाहा कि आखिर वह बीएसएनल को रास्ते पर लाने के लिए कौन से कदम उठा रही है। केंद्रीय दूर संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सरकार की तरफ से जवाब देते हुए लोकसभा में बताया कि बीएसएनएल का पुराना रुतबा वापस लाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है कि बीएसएनएल के उपभोक्ताओं का प्रतिशत पहले से बढ़ा है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बीएसएनएल के उपभोक्ताओं की संख्या पहले 9 फीसदी थी जो बढ़कर 10 फ़ीसदी हो गई है। लोकसभा में केंद्रीय दूर संचार मंत्री को अपनी ही पार्टी के सांसदों के तीखे सवाल झेलने पड़े। बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि बीएसएनल का घाटा 90 हजार करोड़ तक पहुंच चुका है। रूडी ने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि आखिर बीएसएनएल में सुधार को लेकर कौन से कदम उठाए जा रहे हैं। बीएसएनल को लेकर लोकसभा में चल रहे सवाल-जवाब के बीच दिलचस्प बात यह रही कि विपक्षी सांसद चुप्पी साधे रहे और सत्ता पक्ष के सांसदों ने ही सरकार को घेर लिया।
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता